{"_id":"60dd8e898ebc3ebc8837f7a0","slug":"meerut-divisional-commissioner-surendra-singh-launched-the-innovative-unit","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: मंडल आयुक्त सुरेंद्र सिंह ने किया अभिनव इकाई का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: मंडल आयुक्त सुरेंद्र सिंह ने किया अभिनव इकाई का शुभारंभ
Thu, 01 Jul 2021 03:14 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 01 Jul 2021 03:14 PM IST
सार
कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने गुरुवार को वर्षा जल संचय की अभिनव इकाई का शुभारंभ किया। खास बात है यह कि नगर निगम द्वारा निर्मित मेरठ में अपने किस्म की यह पहली इकाई है।
विज्ञापन
मेरठ में मंडलायुक्त ने अभिनव इकाई का शुभारंभ किया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडल आयुक्त सुरेंद्र सिंह व नगर आयुक्त मनीष बंसल ने गुरुवार को एच ब्लाक शास्त्रीनगर के टैगोर पार्क में वर्षा जल संचय की अभिनव इकाई का शुभारंभ किया। नगर निगम द्वारा निर्मित मेरठ में अपने किस्म की यह पहली इकाई है, जो डिविजनल कमिश्नर के निर्देश पर चल रहे कैच द रेन अभियान में निष्क्रिय हैंडपंप की बोरिंग से बनी है। जिले में करीब 45 हजार ट्यूबवेल व 11 हजार हैंडपंप हैं। इनमें से खराब यूनिटों के बोरिंग से लाखों लीटर वर्षा जल भूगर्भ में जा सकता है।
विज्ञापन
इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने पौधरोपण भी किया। क्लब-60 के महेश रस्तोगी ने उन्हें बताया कि अब उनके जे एच ब्लाक कॉलोनी में वर्षा जल संचय की पांच यूनिट हो गई हैं। वहीं मंडल आयुक्त ने नगर निगम के जल महा प्रबंधक को निर्देश दिए कि वह सुनिश्चित करें कि सिर्फ स्वच्छ जल ही भूगर्भ में जाए। ताकि पेयजल प्रदूषित न हो। उन्होंने कहा कि स्प्रिंकलर सिस्टम, ड्रिप इरिगेशन, रेन वाटर टैंक, साइफन व सड़क का वर्षा जल क्यारियों में लाने के तरीके देखें। साथ ही क्लब-60 के जल बचत कार्यों की सराहना की व उन्हें दूसरों के लिए प्रेरक बताया।
विज्ञापन
इस अवसर पर अनुराग गोयल, अशोक अग्रवाल, भारत भूषण शर्मा, जे. के. आर्या, प्रदीप कुमार, निर्वाचन रस्तोगी व पी पी त्यागी सहित क्लब-60 के सदस्य मौजूद रहे।
क्लब-60 के सदस्य वी. पी. शर्मा नलकूप विभाग से रिटायर व किफायती रेन वाटर हार्वेस्टिंग यूनिट बनवाने के माहिर हैं। शर्मा निःशुल्क परामर्श देकर मेरठ जिले में जल संचय की 100 से अधिक यूनिट बनवा चुके हैं। साथ ही जल शक्ति मंत्रालय से पुरस्कृत क्लब-60 के जल बचत कार्य प्रधानमंत्री के मन की बात में भी दिखाए जा चुके हैं।
विज्ञापन