फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Dispute over food plate at wedding ceremony in Mawana, heavy firing

Meerut: मवाना में शादी समारोह में खाने की प्लेट को लेकर हुआ विवाद, जमकर फायरिंग

Wed, 26 Feb 2025 07:49 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 26 Feb 2025 07:49 PM IST
सार

मेरठ के मवाना में एक शादी समाराेह में खाने की प्लेट को लेकर हुए विवाद में जमकर फायरिंग की गई। पीड़ित के परिजनों ने थाने पर तहरीर दी है।

विज्ञापन
Meerut: Dispute over food plate at wedding ceremony in Mawana, heavy firing
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मवाना थाना क्षेत्र के गांव ततीना ने एक व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि शादी समारोह में खाने की प्लेट को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि जान से मारने की नीयत से उसके भांजे पर कई राउंड फायरिंग किए गए।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव ततीना निवासी ऋषिपाल पुत्र बंदी ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसका भांजा आदित्य उर्फ गोलू पुत्र महकार निवासी मौ. काबलीगेट चौहान चौक मवाना ग्राम ततीना से वीरपाल के बेटे की शादी  में ग्राम पसवाड़ा गया था। यहां खाने की प्लेट को लेकर आदित्य उर्फ गोलू का ग्राम ततीना के रहने वाले एक युवक के साथ विवाद हो गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: गेंद निकालते समय तालाब में डूबा पांच साल का मासूम ... पहले पति और अब इकलौते बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

उस दाैरान इनका बीच-बचाव वहां मौजूद ग्राम के गणमान्य लोगों ने करा दिया था लेकिन उक्त युवक ने आदित्य उर्फ गोलू को भुगतने की धमकी दी थी और आदित्य उर्फ गोलू के बारात घर से बाहर आने पर इन्होंने अवैध पिस्टल से आदित्य को भयभीत करने के उद्देश्य से गोली चलाई।

आदित्य के मामा ने थाने पर तहरीर दी जिसमें बताया कि उक्त घटना को लेकर परिवार में बात न बढ़े इसलिए चुप रहे। बुधवार को उसका भांजा आदित्य उर्फ गोलू  खेत पर जा रहा था तो रास्ते में गांव के ही उक्त युवक मिले।

इन दोनों ने आदित्य उर्फ गोलू के साथ गाली-गलाैज की और उसे धमकी देते हुए कि रात तो तू बच गया था अब तुझे जिन्दा नहीं छोड़ेंगे कहते हुए पिस्टल से आदित्य उर्फ गोलू पर फायर किया। जिसमें आदित्य बाल-बाल बचा और उसने भाग कर गांव में आकर अपनी जान बचाई।

बताया कि आरोपियों ने काफी दूर तक उसका पीछा भी किया। इस मामले में पीड़ित ने थाने पर तहरीर देते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed