फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar: Five year old innocent boy drowned while playing ball in the pond, daeth

Muzaffarnagar: गेंद निकालते समय तालाब में डूबा पांच साल का मासूम ... पहले पति और अब इकलौते बच्चे की मौत

Wed, 26 Feb 2025 05:00 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 26 Feb 2025 05:00 PM IST
सार

पुरकाजी के मोहल्ला नूरगरियान निवासी हाजी अशरफ के दामाद तहसीन का इंतकाल हो गया था। उनकी बेटी अपने पांच साल के बेटे फरहान के साथ मायके में रह रही है। बुधवार को फरहान की मौत पर मां का रो-रोकर बुरा हाल था। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Five year old innocent boy drowned while playing ball in the pond, daeth
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुरकाजी कस्बे में तालाब से गेंद निकालने के दौरान पांच साल का मासूम फरहान डूब गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बच्चे को निकाला। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन

 

कस्बे के मोहल्ला नूरगरियान निवासी हाजी अशरफ के दामाद तहसीन का निधन हो गया था। इसी वजह से उनकी बेटी अपने पांच साल के बेटे फरहान के साथ मायके में रह रही है। बुधवार को फरहान दोपहर करीब 12 बजे मोहल्ले के बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान उनकी गेंद पास की वाल्मीकि बस्ती स्थित तालाब में गिर गई। बच्चे  तालाब से गेंद निकालने के लिए पहुंचे। फरहान ने जैसे ही गेंद को तालाब से निकालने का प्रयास किया तो उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गया।
विज्ञापन

पास खड़े बच्चों ने उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन तालाब में करीब 15 फीट पानी होने के कारण मासूम डूब गया। बच्चों ने शोर मचाया तो परिजन और सैकड़ों  लोग मौके पर जमा हो गए। तालाब में बच्चे की तलाश शुरू कर दी।
 

चेयरमैन जहीर फारूकी ने नगर पंचायत कर्मियों को मौके पर भेजकर पंपिंग सेट के माध्यम से तालाब से पानी निकलवाना शुरू कराया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उत्तराखंड के रुड़की से गोताखोर मोनू, आशीष, पुरकाजी खादर क्षेत्र के गांव भैंसली वाला निवासी शावेज़ ,जुल्फान और लालू को बुलवाया। गोताखोरों ने तलाश शुरू की।

करीब दो बजे एसडीएम सदर निकिता शर्मा भी मौके पर पहुंचीं। गोताखोरों ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद करीब ढाई बजे बच्चे को तालाब से बाहर निकाला। उसके परिजन मुजफ्फरनगर अस्पताल में ले गए। पुलिस ने बताया कि चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed