फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Dhruv Jurel will hit sixes with the bats of Meerut, got four bats prepared in SG Company

Meerut: मेरठ के बल्लों से छक्के लगाएंगे ध्रुव जुरेल, एसजी कंपनी में चार बल्ले कराए तैयार

Wed, 13 Mar 2024 11:30 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 13 Mar 2024 11:30 AM IST
विज्ञापन
Meerut: Dhruv Jurel will hit sixes with the bats of Meerut, got four bats prepared in SG Company
ध्रुव जुरेल - फोटो : BCCI

हाल में ही भारतीय टेस्ट टीम में धमाकेदार एंट्री करने वाले मुरादाबाद निवासी विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल मंगलवार को एसजी कंपनी पहुंचे। परतापुर स्थित कंपनी में उनका निदेशक पारस आनंद ने स्वागत किया। ध्रुव ने बल्ले बनते देखे और कर्मचारियों से मुलाकात की। इसके बाद अपनी पसंद के चार बल्ले तैयार कराए। उन्होंने क्रिकेट का अन्य सामान भी कंपनी से खरीदा।

विज्ञापन


एसजी कंपनी के निदेशक पारस आनंद ने ध्रुव जुरेल के एसजी मुख्यालय आने पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी इसे शेयर किया। उन्होंने लिखा कि एसजी मुख्यालय में ध्रुव जुरेल से मिलना बहुत अच्छा लगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shamli: जयंत चौधरी आज जिले में शोक संवेदनाएं व्यक्त करेंगे, कार्यकर्ताओं की बैठक में होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान युवा खिलाड़ी द्वारा दिखाई गई मानसिक दृढ़ता काफी प्रभावशाली थी। ऐसे युवा क्रिकेट में देश का भविष्य बनेंगे और नया क्रिकेट इतिहास लिखेंगे।

ध्रुव ने कंपनी निदेशक पारस आनंद का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, एसजी ने क्रिकेट में वर्ल्ड क्लास प्रोडक्ट दिया है, जिससे आज विदेश में भारत की अलग पहचान है। ध्रुव ने कहा मैं रणजी मैच के दौरान मेरठ के भामाशाह पार्क खेलने आ चुका हूं, मेरठ के युवाओं में क्रिकेट नस नस में दौड़ता है। यहां से मुझे भी बहुत कुछ सीखने को मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed