फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Devotees bathed in Ganga ghats on Amavasya in Hastinapur and long traffic jam on main road

अमावस्या: गंगा घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, लगाई आस्था की डुबकी, मुख्य मार्ग पर लगा लंबा जाम

Sat, 14 Oct 2023 02:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 14 Oct 2023 02:11 PM IST
सार

Meerut News : अमावस्या पर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। वहीं, मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Meerut: Devotees bathed in Ganga ghats on Amavasya in Hastinapur and long traffic jam on main road
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमावस्या पर शनिवार को महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी के गंगा घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा। इससे मुख्य मार्ग पर काफी लंबा जाम लग गया। पुलिस की कोई व्यवस्था न होने के कारण श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


पितृ अमावस्या के अवसर पर चांदपुर-बिजनौर को जोड़ने वाले राज्य मार्ग पर स्थित भीमकुंड, मखदुमपुर, फतेहपुर प्रेम आदि घाटों पर श्रद्धालुओं के स्नान करने का सिलसिला सुबह पांच बजते ही शुरू हो गया। धीरे-धीरे भीमकुंड गंगा घाट पर मेरठ और बिजनौर के लाखों श्रद्धालुओ का सैलाब उमड पड़ा। पितृ अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।

विज्ञापन

इस दौरान श्रद्धालुओं ने पिंड दान कर गंगा मैया के जयकारे लगाए और विधि-विधान से पूजा पाठ कराया। श्रदालुओं के उमड़े जनसैलाब के बीच हाईवे पर भीषण जाम लग गया। जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे पर इतना भारी जाम था कि लोगों को पैदल चलने के लिए भी जगह नहीं मिल सकी।

स्थानीय कुलदीप, ब्रजपाल आदि ने बताया कि पितृ विसर्जन अमावस्या के मौके पर शुक्रवार की देर रात से ही भीमकुंड गंगा घाट पर श्रद्धालुओं के स्नान करने का सिलसिला शुरू हो गया था। दूर दराज से यहां रात में पहुंचे श्रद्धालुओं ने आधी रात करीब दो बजे से ही गंगा में स्नान करना शुरू कर दिया। गंगा पर बने पुल के दोनों ओर गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं ने पितरों को तर्पण किया और सूर्य को अर्ध्य दिया। अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए आए श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे पर पुरोहितों की मदद से विधि विधान से मंत्रोच्चार के मध्य पूजा की।

विज्ञापन

स्नान के दौरान श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। पितृ विसर्जन अमावस्या के मौके पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस की ओर से कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। जब श्रद्धालुओं का सैलाब गंगा पुल पर पहुंचा तो भीषण जाम लग गया। पर्याप्त पुलिस बल होने के कारण जाम में फंसे लोगों को घंटों बाद राहत मिली।

यह भी पढ़ें: दिलचस्प रिपोर्ट: VIP नंबर लेने की ऐसी होड़, विभाग ने कमा लिए करोड़ों रुपये, इन नंबरों की सबसे ज्यादा डिमांड

इसके साथ ही गंगा किनारों पर स्नान करने वाले लोगों के लिए सुरक्षा के भी कोई प्रबंध नहीं किए गए थे, जिससे सारीं व्यवस्थाएं भगवान भरोसे चलती रहीं। श्रद्धालुओं का गंगा में स्नान करने का सिलसिला लगातार चल रहा है। वहीं, दूर-दराज से गंगा में स्नान करने के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: होश उड़ा देगा कब्रिस्तान का ये मंजर, शवों से सिर मिले गायब, डर के साये में पूरा गांव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed