फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Delhi Police Cnstable died due to drowning in the Gangnahar, body was recovered on second day

Meerut: गंगनहर में डूबने से सिपाही की मौत, रिश्तेदारी में आया था मिलने, दूसरे दिन भोला झाल से बरामद हुआ शव

Sun, 15 May 2022 01:51 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 15 May 2022 01:51 PM IST
सार

मेरठ से सटे सरधना में अपनी रिश्तेदारी में आया दिल्ली पुलिस का सिपाही शनिवार देर रात गंगनहर में डूब गया। काफी तलाश करने के बाद भी सिपाही का सुराग नहीं लग सका। रविवार सुबह पुलिस ने तलाश कराई, जिसके बाद सिपाही का शव बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन
Meerut: Delhi Police Cnstable died due to drowning in the Gangnahar, body was recovered on second day
मृतक राहुल का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के सरधना में शनिवार देर रात नहर में डूबने से दिल्ली पुलिस के जवान की मौत हो गई। बताया गया कि थाना क्षेत्र के नानू गांव में रिश्तेदारी में घूमने आया दिल्ली पुलिस का जवान गंगनहर में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीएससी के गोताखोरों को मौके पर बुलाकर तलाश कराई लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। वहीं  रविवार सुबह जानी थाना क्षेत्र के भोला झाल से सिपाही का शव बरामद हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस में सिपाही राहुल नामक युवक अपनी रिश्तेदारी में घूमने नानू में आया था। देर रात वह कुछ युवकों के साथ सरधना क्षेत्र में घूमने चला गया।  बताया गया कि सभी सरधना स्थित गंगनहर किनारे बैठ गए। यहां युवक पानी से अटखेलियां करने लगे। इसी दौरान अचानक राहुल फिसलकर नहर में जा गिरा और गहरे पानी मे समा गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: PHOTOS : पश्चिमी यूपी में फिर गरजा बुलडोजर, करोड़ों की संपत्ति जब्त होने के बाद जमींदोज हुआ भूमाफिया का अवैध मकान

विज्ञापन
विज्ञापन

 

साथी युवकों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रात में  स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी।


रविवार सुबह पुलिस ने पीएससी के गोताखोरों से सिपाही की फिर से तलाश कराई। जिसके बाद सिपाही के शव को जानी के भोला झाल से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सिपाही की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed