{"_id":"60660a358ebc3e8d1853d1be","slug":"meerut-delhi-expressway-set-the-world-record-as-it-opens-now-it-will-take-two-hours-two-reach-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे खुलते ही बन गया विश्व रिकॉर्ड, अब सिर्फ दो घंटे में पहुंच सकेंगे एयरपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे खुलते ही बन गया विश्व रिकॉर्ड, अब सिर्फ दो घंटे में पहुंच सकेंगे एयरपोर्ट
Thu, 01 Apr 2021 11:30 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर आवाजाही शुरू होने के बाद अब मेरठ से दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए तीन रास्ते हो गए हैं। अब वाया हापुड़, वाया मोदीनगर के अलावा एक्सप्रेसवे का रास्ते का तीसरा विकल्प बन गया है। इससे मोदीनगर और मुरादनगर में यातायात का दबाव कम होने के साथ-साथ प्रदूषण भी घटेगा। एक्सप्रेसवे से एयरपोर्ट और कश्मीरी गेट बस अड्डा जाने वालों को काफी राहत मिलेगी।
एयरपोर्ट जाने के लिए पहले सराय काले खां के रास्ते जान मेरठ से पांच घंटे लगते थे।अब दो घंटे लगेंगे। इसके अलावा दिल्ली जाने के लिए भी आम लोगों के पास कई वैकल्पिक रास्ते हो गए हैं। इससे सबसे अधिक लाभ उन व्यापारियों को होगा, जो प्राय: दिल्ली जाते हैं और हवाई यात्राएं करते हैं।
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा का कहना है कि मेरठ हैंडलूम, पावरलूम, खेल, सोना-चांदी, रेवड़ी-गजक आदि के कारोबार का हब है। एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद 50 मिनट में दिल्ली का सफर पूरा होने से कोने-कोने से व्यापारी मेरठ आएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को प्रोजेक्ट पूरा होने पर धन्यवाद भी दिया।
विज्ञापन
लोग बोले
एक्सप्रेसवे शुरु होने से जाम से राहत मिली है। मोदीनगर में निकलने में एक घंटा लग जाता था। - सचिन शर्मा
काफी राहत मिली है। अब फर्राटा भरते हुए इससे दिल्ली पहुंच जाएंगे। जाम से भी राहत मिलेगी। - राजकुमार
पहले एयरपोर्ट जाने में पांच घंटे लग जाते थे। अब इससे आसानी से दो घंटे में पहुंच जाएंगे। - रामकुमार
आम लोगों के साथ व्यापारियों को आने जाने में राहत मिलेगी। दिल्ली के लिए तीन रास्ते हो गए हैं। - बंटी पंडित