फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Dead body of youth was found buried in ground in forest of village in Falavada

मेरठ में फिर मिली लाश: मारकर जमीन में दबाया, चार दिन पहले हुआ था लापता, वारदात से गांव में फैली दहशत

Fri, 15 Sep 2023 03:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 Sep 2023 03:50 PM IST
सार

Meerut Murder News : मेरठ में फिर से एक युवक लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। चार दिन पहले लापता हुए युवक की लाश एक गांव के जंगल में जमीन में दबी मिली है।

विज्ञापन
Meerut: Dead body of youth was found buried in ground in forest of village in Falavada
मृतक का आई कार्ड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के फलावदा थाना क्षेत्र के ग्राम बहजादका के जंगल में युवक का शव जमीन में दबा मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव की सूचना थाना पुलिस को दी है।

विज्ञापन


गांव बहजादका निवासी उत्तम वीर (22) पुत्र अजय कुमार चार दिन पूर्व लापता हो गया था। इस घटना के संबंध में विनय ने अपने भाई के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वहीं, उत्तम वीर की हत्या कर शव झंझारपुर के जंगल में दबा होने की जानकारी होने पर विनय ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और परिजनों से पहचान कराई तो शव की पहचान उत्तम वीर के रूप में हुई।

विज्ञापन

उत्तम वीर के छोटे भाई रोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका भाई उत्तम वीर पंजाब में एक गैस एजेंसी पर काम करता था। वह 10 सितंबर को को पंजाब से अपने घर बहजादका आया था। 11 तारीख को उत्तम वीर रहस्य ढंग से लापता हो गया। काफी तलाश करने के बावजूद मृतक उत्तम वीर का कुछ पता नहीं लगा। घटना के संबंध में भाई विनय ने थाने पर गुमशुद की दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस लापता युवक की तलाश में जुटी थी। 

विज्ञापन

वहीं, बृहस्पतिवार को मृतक उत्तम वीर के घर एक युवक ने सूचना दी कि उत्तम वीर का शव गांव झंझारपुर के जंगल में दबा हुआ है। शव के बारे में जानकारी देने वाला आरोपी ही बताया जा रहा है। युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने हत्या करने के बाद मृतक के शव को पास के ही गांव झंझारपुर के जंगल मे खेत में दबा दिया।

यह भी पढ़ें: मेरठ के सरधना में बड़ी वारदात: छात्र की सरेआम गोली मारकर हत्या, सगे भाइयों ने दिया वारदात को अंजाम

विज्ञापन

परिजनों ने इस संबंध में तीन दोस्तों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी धीरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि हत्या कैसे हुई है। इसका पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग सकेगा। फिलहाल नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: आयकर विभाग की छापेमारी:  आजम खां के करीबी के घर दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी, टीम की बिरयानी खाते तस्वीर वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed