{"_id":"6a0f41e98f45e83be80fdb18","slug":"meerut-dead-body-of-sweet-seller-found-in-honda-city-car-hands-and-legs-were-burnt-2026-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: शास्त्रीनगर में होंडा सिटी कार में मिला मिठाई विक्रेता का शव, झुलसे थे हाथ-पैर, शीशा तोड़कर निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: शास्त्रीनगर में होंडा सिटी कार में मिला मिठाई विक्रेता का शव, झुलसे थे हाथ-पैर, शीशा तोड़कर निकाला शव
Thu, 21 May 2026 11:04 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 21 May 2026 11:04 PM IST
सार
शास्त्रीनगर एफ- ब्लॉक के रहने वाले हिमांशु कौशिक की लाश उनकी अपनी कार में आवास विकास चौराहे पर मिली। उनकी शास्त्रीनगर में मिठाई की दुकान है। हिमांशु की पत्नी और बेटा तलाशते हुए पहुंचे और शीशा तोड़कर शव निकाला गया।
विज्ञापन
कार में मिला शव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नौचंदी थाना क्षेत्र के आवास विकास चौराहे पर बृहस्पतिवार शाम मिठाई विक्रेता हिमांशु कौशिक (45) का शव उनकी होंडा सिटी कार में मिला। तलाशते हुए पहुंचे परिजनों ने कार का शीशा तोड़कर पुलिस को सूचना दी। हिमांशु कौशिक का एक हाथ और पैर जला हुआ था। इससे परिजनों ने किसी के हमले की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस भीषण गर्मी से हाथ-पैर झुलसने की आशंका जता रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
शास्त्रीनगर एफ- ब्लॉक के रहने वाले हिमांशु कौशिक की सेक्टर-2 में मिठाई की दुकान है। वह रोजाना की तरह बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे के बाद घर से अपनी होंडा सिटी कार लेकर निकले थे। वह दिन में दुकान पर नहीं पहुंचे। इसके चलते परिजनों ने उन्हें तलाशना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाम लगभग सात बजे पत्नी और उनके दो बेटे उन्हें तलाशते हुए घर से कुछ दूर आवास विकास चौराहे के पास पहुंचे और उन्होंने वहां कार खड़ी देखी। उन्होंने शीशे से झांककर देखा तो हिमांशु कौशिक का शव पीछे की सीट पर था। उन्होंने तुरंत शीशा तोड़कर देखा। उनके बेटे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर लोग भी एकत्रित हो गए।
सीओ सिविल लाइन शुचिता सिंह भी मौके पर पहुंचीं। उनका कहना है कि कार के अंदर से शराब की कुछ बोतलें मिली हैं। कार लॉक थी और चाबी अंदर थी। दिन में तेज धूप और गर्मी थी। गर्मी के कारण हाथ पैर झुलसने की आशंका है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। हालांकि लोगों का कहना था कि जिस तरह से हाथ-पैर झुलसे हैं, वह गर्मी से नहीं झुलस सकते।
अगर कार में दोपहर में बंद रहने से झुलसते तो उनका चेहरा व शरीर के अन्य हिस्से भी झुलसते। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी देखें...
नर्स हत्याकांड: अंजलि शर्मा पर शादी का दबाव बना रहा था सूफियान, मना करने पर घोंटा गला, मेडिकल में फेंका शव
ये भी देखें...
नर्स हत्याकांड: अंजलि शर्मा पर शादी का दबाव बना रहा था सूफियान, मना करने पर घोंटा गला, मेडिकल में फेंका शव