{"_id":"640708fb0f335575900bcfc6","slug":"meerut-cyber-thugs-withdraw-rs-1-60-crore-from-sbi-atm-commits-fraud-in-53-days-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut : साइबर ठगों ने एसबीआई के एटीएम से 1.60 करोड़ रुपए निकाले, 53 दिन में धोखाधड़ी को दिया अजांम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut : साइबर ठगों ने एसबीआई के एटीएम से 1.60 करोड़ रुपए निकाले, 53 दिन में धोखाधड़ी को दिया अजांम
Tue, 07 Mar 2023 03:20 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 07 Mar 2023 03:20 PM IST
सार
मेरठ में साइबर अपराधियों ने बैंक को ही करोड़ों का चूना लगा डाला। यहां शहर भर के पांच एटीएम से तकरीबन डेढ करोड़ की रकम निकाल ली गई। अब बैंक प्रबंधक ने कोर्ट से मामले में कार्रवाई कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
sbi atm
विस्तार
साइबर अपराधियों ने मेरठ में एसबीआई को तकरीबन डेढ़ करोड़ रुपए का चूना लगा दिया। शहर भर के 5 एटीएम से 53 दिन में 1.7 करोड़ रूपया निकाल लिया। मामले की जानकारी लगने पर बैंक ने कोर्ट के माध्यम से मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कि मेरठ छावनी शाखा प्रबंधक की ओर से न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में प्रार्थना पत्र पत्र दिया गया। इस प्रार्थना पत्र के अनुसार 26 सितंबर से 19 नवंबर 2021 के बीच मेरठ शहर के 5 एटीएम से 2366 ट्रांजैक्शन हुई थी, इनमें से ज्यादातर संदिग्ध है।
यह भी पढ़ें: HOLI 2023: मेरठ में 350 से ज्यादा स्थानों पर होगा होलिका दहन, सूर्योदय के साथ शुरू हुआ पूजन, देखें शुभ मुहूर्त
विज्ञापन
इन सभी ट्रांजैक्शन के लिए 25 से 30 एटीएम का इस्तेमाल किया गया और डेढ़ करोड़ से ज्यादा की रकम निकाली गई। छानबीन शुरू हुई तो लेनदेन संदिग्ध पाया गया। इसके बाद कोर्ट में बैंक द्वारा इसकी शिकायत की गई। मामले पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराने के आदेश मेरठ पुलिस को दिए हैं। वही मेरठ के सदर थाने में पुलिस इस मामले की को लेकर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि साइबर सेल द्वारा पूरे मामले की छानबीन की जाएगी