फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime Report:Daughter absconds with lover with jewellery woman goes with son and brother in law in Jani

Meerut Crime Report: जेवर-कपड़े लेकर बेटी प्रेमी संग फरार, जानी क्षेत्र में बेटे संग बहनोई के साथ चली गई महिला

Wed, 01 Nov 2023 01:33 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 01 Nov 2023 01:33 PM IST
सार

Meerut Crime Report : मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में एक गांव निवासी महिला 18 माह के बेटे को लेकर बहनोई के साथ फरार हो गई। महिला के पति ने बेटे और पत्नी की हत्या की आशंका जताते हुए एसएसपी से गुहार लगाई।

विज्ञापन
Meerut Crime Report:Daughter absconds with lover with jewellery woman goes with son and brother in law in Jani
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जेवर-कपड़े लेकर बेटी प्रेमी संग फरार

विज्ञापन

मेरठ में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी महिला ने थाने पर बताया कि उसके पति की काफी साल पहले मृत्यु हो गई थी। वह किसी तरह मजदूरी कर परिवार का लालन पोषण कर रही है। उसकी बेटी अपनी पसंद के युवक से शादी करने को दो लाख रुपये मांग रही हैं। उसने बेटी को काफी समझाया कि उसकी शादी बिरादरी में ही अच्छे लड़के से कर देगी लेकिन वह नहीं मानी।

वहीं, 30 अक्तूबर को बेटी ने दो लाख रुपए मांगे, उसने नहीं दिए तो रात में वह कपड़े और घर का कीमती सामान और जेवरात लेकर फरार हो गई। लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर जितेन्द्र सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बेटे संग बहनोई के साथ चली गई महिला
मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में एक गांव निवासी महिला 18 माह के बेटे को लेकर बहनोई के साथ फरार हो गई। महिला के पति ने बेटे और पत्नी की हत्या की आशंका जताते हुए एसएसपी से गुहार लगाई। युवक ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि पांच वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। उसका एक 18 माह का बेटा है। वह 27 अक्तूबर को काम पर गया था। तभी उसकी पत्नी बेटे को लेकर बहनाेई के साथ फरार हो गया। वह कई दिन से थाने के चक्कर काट रहा है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि उसका जीजा दो वर्ष पूर्व भी एक छात्रा को भगाकर ले गया था, जिसका मुकदमा भी खिलाफ दर्ज है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने जानी पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न व तीन तलाक का आरोपी गिरफ्तार
मेरठ के लिसाड़ी गेट पुलिस ने तीन तलाक व दहेज के आरोपी तारापुरी निवासी शकील पुत्र नसीम को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पत्नी ने तीन तलाक व दहेज उत्पीड़न, जानलेवा हमला, दुष्कर्म की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया था। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय ने कहा कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 

यह भी पढ़ें: वंदे भारत ट्रेन हादसा: खुद को कोसता रहा पिता, बोला- बेटी की मान लेता तो बच जाता परिवार, उजड़ गईं तीन जिंदगियां

विज्ञापन

चरस बेचने का आरोपी युवक दबोचा
मेरठ में सदर बाजार पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्कर कर रहे रेलवे रोड पूर्वा हाफिज अब्दुल करीम निवासी कालिया मोहसीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 290 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। सीओ कैंट पूनम सिरोही ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: UP: मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा, डीसीएम से टकराई बाइक, पिता-पुत्री समेत तीन की मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed