फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime Report: Animal remains thrown on religious place and ruckus, CCSU student beaten up by youths

Meerut Crime Report: धर्मस्थल में पशुओं के अवशेष फेंके, जमकर हंगामा, CCSU के छात्र को कक्षा से बुलाकर पीटा

Fri, 03 Nov 2023 04:34 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 03 Nov 2023 04:34 PM IST
सार

Meerut Crime Report : शरारती तत्वों ने धर्मस्थल में पशुओं के अवशेष फेंककर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। वहीं, बजरंग दल के लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Meerut Crime Report: Animal remains thrown on religious place and ruckus, CCSU student beaten up by youths
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सीसीएसयू के छात्र को कक्षा से बुलाकर पीटा

विज्ञापन

मेरठ में चौधरी चरण सिंह विवि (सीसीएसयू) के तिलक स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन विभाग की कक्षा में बैठे विद्यार्थी नीशू को बाहर बुलाकर बाहरी युवकों ने मारपीट कर दी।

आरोप है कि नीशू कुमार को बताया गया था कि बाहर सीनियर छात्रा उसे बुला रही है। वह उससे मिलने गया था। एसआई देवेंद्र कुमार ने बताया कि दूसरे पक्ष ने भी थाने में तहरीर दी है। उन्होंने भी मारपीट का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन

मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला
मोदीपुरम में थाना पल्लवपुरम के पल्हैड़ा गांव में विवाहिता ने ससुरालियों पर मारपीट करने के बाद घर से निकालने का आरोप लगाया। मोदीनगर निवासी हारून ने तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी सितारा की शादी पल्हैड़ा निवासी गूलमेज के साथ की थी। ससुराल वालों ने गुलमेज को सऊदी भेजने का बहाना बनाकर विवाहिता को मायके भेज दिया। बृहस्पतिवार को विवाहित ससुराल पहुंची तो ससुरालियों ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस जांच में जुट गई है।

अधिवक्ता पर फायरिंग करने वाले पर मुकदमा दर्ज
मेरठ में नौचंदी थाना क्षेत्र के भवानी नगर में बुधवार देर रात अधिवक्ता पर फायरिंग करने वाले आरोपी भूरा निवासी लिसाड़ी गेट के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी के आधार पर जांच पड़ताल करनी शुरू कर दी है। अधिवक्ता मोनू उर्फ शहरयार घर के बाहर खड़े हुए थे। इसी दौरान भूरा और उसका साथी ने फायरिंग और धमकी दी। इंस्पेक्टर सुबोध सक्सेना ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लिसाड़ी गेट थाने में भी मुकदमा दर्ज है।

यह भी पढ़ें: किसानों का दर्द: 13 साल में बढ़े सिर्फ 140 रुपये, लागत हुई दो गुना, रिपोर्ट में देखिए BJP-SP और BSP का रिकॉर्ड

विज्ञापन

धर्मस्थल में पशुओं के अवशेष फेंके, हंगामा
मेरठ के बहसूमा कस्बे में बृहस्पतिवार को शरारती तत्वों ने धर्मस्थल में पशुओं के अवशेष फेंककर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। बजरंग दल के लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। घटना के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से कस्बे में माहौल खराब करने वालों पर रासुका लगाने की मांग की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें: कैफे में अश्लीलता की हदें पार: अंदर का नजारा देख भौचक्का रह गए अफसर, इस हालत में मिले युवक-युवती, तस्वीरें

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। इस दौरान बजरंग दल कार्यकर्ता नीशु रस्तोगी, सभासद दीपक गुर्जर, भाजपा नेता अमित गोयल, मनीष अहलावत आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed