फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime news: Two history-sheeters who attacked brothers sent to jail

Meerut Crime news: भाइयों पर हमला करने वाले दो हिस्ट्रीशीटर जेल भेजे, पढ़ें अपराध संक्षेप

Wed, 14 May 2025 05:28 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 14 May 2025 05:28 PM IST
सार

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में फतेहउल्लापुर चौकी के पास बाइक से स्कूटी टकराने पर दो भाइयों पर हमला करने वाले दोनों हिस्ट्रीशीटरों को मंगलवार जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Meerut Crime news: Two history-sheeters who attacked brothers sent to jail
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में फतेहउल्लापुर चौकी के पास बाइक से स्कूटी टकराने पर दो भाइयों पर हमला करने वाले दोनों हिस्ट्रीशीटरों को मंगलवार जेल भेज दिया गया। सोमवार शाम अलीबाग निवासी हिस्ट्रीशीटर नाजिर लेफ्टी और जाकिर काॅलोनी निवासी फरमान उर्फ गांधी सोमवार शाम स्कूटी पर फतेहउल्लापुर की तरफ जा रहे थे। वहीं, मुजफ्फरनगर के मल्हूपुरा निवासी नफीस और शाहरुख अपने भाई अमजद से मिलने इस्लामनगर फतेहउल्लापुर जा रहे थे। फतेहउल्लापुर चौकी के पास स्कूटी और बाइक टकरा गई। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। 
विज्ञापन


जहर खाकर दी युवक ने जान
जानी खुर्द में सोमवार रात 38 वर्षीय शशिकांत उर्फ जोनी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। जानी खुर्द निवासी सतपाल सिंह के चार पुत्र थे। शशिकांत वेल्डर मिस्त्री था। सोमवार की शाम शशिकांत अपने खेत पर गया था। देर रात वह घर लौटा। उसने परिजनों को बताया कि उसने जहर खा लिया है। परिजनों ने उसे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों के अनुसार जहर खाने का कारण पता नहीं चल रहा है। शशिकांत के एक पुत्री अक्ष्यू चार वर्ष और दो पुत्र कुणाल 15 वर्ष और विवेक 12 वर्ष हैं। परिवार का रोकर बुरा हाल है। सीओ संजय जायसवाल का कहना है कि खुदकुशी के कारण का पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीसीटीवी में दिख रहे संदिग्ध, बिना केस दर्ज कर जांच कर रही पुलिस
श्यामनगर में तीन मई को सलमा पत्नी राजा ने घर से 3.20 लाख रुपये की नकदी व आभूषण चोरी के संदिग्ध सीसीटीवी में दिख रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किए बिना जांच कर रही है। पुलिस ने दो संदिग्धों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। वहीं, पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटक रहे हैं। मंगलवार को सलमा ने इस मामले में एसएसपी ऑफिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। 

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर निवासी सलमा ने मंगलवार को एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा को शिकायत देते हुए बताया कि तीन मई को वह दोपहर के समय किसी काम से बाहर गई थी। बच्चे स्कूल गए थे। छोटा बेटा घर पर नीचे कमरे में सो रहा था। स्कूल से बच्चे घर पहुंचे तो उन्होंने देखा की कमरे में सारा सामान फैला हुआ है। सेफ का गेट खुला हुआ था। महिला वापस लौटी तो पता चला कि सेफ में रखे 3.20 लाख रुपये व सोने के आभूषण गुम थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। 

पीड़िता ने पुलिस को तहरीर और सीसीटीवी फुटेज दिया। इसके बावजूद पुलिस ने तो केस दर्ज किया है और न ही वारदात का खुलासा किया है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
 

किसान के घेर में चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार
कालंद रोड पर किसान के घेर में चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए। इनकी पहचान अफसर और अनस निवासी धर्मपुरा, वाजिद निवासी नई बस्ती कालंद चुंगी के रुप में हुई। 

तगायान मोहल्ला निवासी महेंद्र त्यागी का कालंद रोड पर घेर है। रविवार रात चोरों ने उसके घेर से दो पशु व अन्य सामान चोरी कर लिया था। पीड़ित ने कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक संकल, एक रस्सा, एक फोन व करीब बीस हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। 

ताला तोड़कर नकदी-जेवर चोरी
मोहल्ला मुन्नालाल में चोरों ने व्यापारी दिनेश बिंदल के बंद मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। दिनेश बिंदल की खलील चौक के पास रेडिमेट गारमेंट्स की दुकान है। दिनेश बिंदल का आवास बस स्टैंड पुलिस चौकी के सामने गुडलक वाली गली में है। दिनेश ने बताया कि शुक्रवार को परिवार के साथ मकान का ताला लगाकर बाहर गए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed