फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime News: two girl students have beaten up youths after molestation in Mawana

छेड़छाड़ करना पड़ा भारी: छात्राओं ने नीचे गिराकर चप्पलों से की जमकर धुनाई, फिर भीड़ को देख भागे आरोपी

Wed, 16 Mar 2022 12:12 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 16 Mar 2022 12:12 AM IST
सार

छेड़छाड़ करने आए युवकों को पकड़कर छात्राओं ने जमकर पीटा। छात्राओं ने दोनों युवकों को नीचे गिराकर चप्पलों से भी जमकर धुनाई की। इसके बाद भीड़ को देख आरोपी मौके से भाग गए।

विज्ञापन
Meerut Crime News: two girl students have beaten up youths after molestation in Mawana
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ जनपद के मवाना में फलावदा रोड पर कॉलेज से लौट रही दो छात्राओं के साथ मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। छात्राओं ने हिम्मत दिखाते हुए दोनों युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों युवकों की जमकर धुनाई की। वहीं दो आरोपी मौके से फरार हो गए। इस दौरान घटना स्थल पर भीड़ जमा हो गई। मौका पाकर आरोपी युवक वहां से भाग गए। 

विज्ञापन


ये है मामला
मंगलवार को कॉलेज से घर लौट रही दो छात्राओं को फलावदा रोड स्थित तालाब के पास अकेला देख चार युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। युवतियों ने साहस का परिचय देते हुए दो मनचलों को दबोच लिया और उन पर चप्पल लेकर टूट पड़ीं। अपने साथियों को सरेआम पिटता देख दो मनचले मौके से भाग निकले।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष: मेरठ के इस गांव में जमकर पथराव और फायरिंग, 12 लोग हुए घायल, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं छात्राओं ने दोनों मनचलों को सड़क पर गिराकर पीटा। युवतियों को मनचलों से भिड़ता देख भीड़ लग गई। लेकिन मौका पाकर दोनों मनचले भाग गए। छेड़छाड़ की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी और मौके से चले गए। थाना प्रभारी विष्णु कौशिक का कहना है कि तहरीर आने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: काम पर लौटा बुलडोजर: शपथ से पहले मेरठ में बड़ी कार्रवाई, कुख्यात बदन सिंह बद्दो का ठिकाना किया जमींदोज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed