Meerut: बेटे ने सिर में ईंट मारकर ले ली पिता की जान, आरोपी गिरफ्तार, इसलिए हुआ था विवाद
मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जेल चुंगी इलाके में शराब पीने के बाद हुए विवाद में बेटे ने पिता की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जेल चुंगी इलाके में शुक्रवार और शनिवार की रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। शराब पीने के बाद हुए विवाद में बेटे ने अपने ही पिता की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें: Israel-Iran conflict impact: दवा पर भी असर, पैरासिटामॉल समेत कई साल्ट हो गए महंगे
पुलिस के अनुसार जेल चुंगी क्षेत्र में रहने वाले पिता और पुत्र के बीच शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।
झगड़े के दौरान बेटे ने किया हमला
हाथापाई के दौरान बेटे अमन ने गुस्से में आकर अपने पिता राजेश पर ईंट से हमला कर दिया। ईंट से सिर पर वार किए जाने से राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे अमन को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि शराब पीने के बाद हुए विवाद में बेटे ने अपने पिता की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।