फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime News: Six accused betting on IPL match arrested, dead body of 23 year old married woman found

Meerut Crime News: आईपीएल मैच में सट्टा लगा रहे छह आरोपी गिरफ्तार, फंदे पर लटका मिला 23 साल की विवाहिता का शव

Sun, 27 Apr 2025 11:24 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 27 Apr 2025 11:24 AM IST
सार

पुलिस ने मवाना में दो जगह छापा मारकर आईपीएल पर सट्टा लगाते आरोपियों को पकड़ा। आशंका है कि स्थानीय पुलिसकर्मियों के साथ सेटिंग कर इस काम को अंजाम दिया जा रहा था।  

विज्ञापन
Meerut Crime News: Six accused betting on IPL match arrested, dead body of 23 year old married woman found
आईपीएल पर सट्टा लगाने के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस टीम ने शुक्रवार शाम मवाना के मोहल्ला मुन्नालाल व अटौरा रोड पर छापा मारकर आईपीएल मैच में सट्टा लगा रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सात आरोपी भाग निकले। आरोपियों से 3 लैपटॉप, 16 मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद हुआ। थाना प्रभारी की ओर से 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन

पुलिस ने डाकखाने वाली गली में आईपीएल मैच में सट्टा लगवाने अमित जैन के यहां छापा मारा। मौके पर आरोपी अमित जैन के पुत्र वासु जैन, इसके अलावा सुजल जैन, कपिल पुलिस के हाथ लगे। आरोपियों से पूछताछ कर टीम ने अटौरा रोड पर शमीम के यहां छापा मारा। मौके पर शमीम, शाहरुख निवासी सोरम गोला थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर, बबलू उर्फ हरिमोहन निवासी मोहल्ला तिहाई को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि अमित जैन उनसे सट्टा लगवाता है। 
विज्ञापन

 

भैंसाली बस अड्डे के सामने युवती से छेड़छाड़ कर रहे मनचले को भीड़ ने पीटा

भैंसाली बस अड्डे के सामने युवती के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। इतना ही नहीं मोबाइल में फोटो भी खींच लिया। युवती और उसके पिता ने विरोध किया। आसपास के लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। आरोप है कि मौके पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने युवती के पिता से अभद्रता की। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने कार्रवाई की मांग की। पुलिस आरोपी को जीप में डालकर थाने ले गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। 
 
विज्ञापन

कमिश्नर आवास के बाहर प्रेमी युगल का अश्लील हरकत करते हुए वीडियो वायरल

कमिश्नर आवास के बाहर प्रेमी युगल का अश्लील हरकत करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। चर्चा है कि कमिश्नर आवास के पास सुरक्षाकर्मी रहने के बावजूद प्रेमी युगल अश्लील हरकत करते रहे। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि सिविल लाइन पुलिस को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
 
विज्ञापन

कार चालक से लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस

लेनदेन के विवाद में की गई मारपीट के बाद लूट की सूचना मिलने पर शनिवार को पुलिस दौड़ पड़ी। जांच के बाद पुलिस ने दावा किया कि मामला लूट का नहीं था। मेडिकल थाना के गांव कमालपुर निवासी नफीस शनिवार दोपहर को अपनी क्रेटा कार में पत्नी और बच्चों को लेकर बेगमपुल छोड़कर लौट रहा था। गोकलपुर के समीप पहुंचा तभी पहले से पीछा कर रहे दो बाइक पर सवार चार युवकों ने उससे कार छीनने की कोशिश की। नफीस ने कार और नगदी लूट की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि नफीस ने 2.59 लाख रुपये का लोन लिया था। किस्त के विवाद में बाइक सवारों ने कार छीनने की कोशिश की थी। मारपीट के मामले में कार्रवाई की जाएगी।
 

फंदे पर लटका मिला महिला का शव

एनएच-34 स्थित सैनी गांव में शनिवार दोपहर 23 वर्षीय शीतल का शव घर में फंदे पर लटका मिला। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। पुलिस ने महिला के पति सोनू और उसके भाई को हिरासत में लिया है।
इंचौली थाना क्षेत्र के सैनी गांव में सोनू कश्यप परिवार के साथ रहता है। करीब चार साल पहले उसकी घाट पांचली निवासी शीतल से शादी से हुई थी। दोनों का दो साल का बेटा है। परिजनों के अनुसार कुछ दिन से शीतल और सोनू के बीच किसी बात पर विवाद चल रहा था। शनिवार को सोनू गांव में स्थित पेपर मिल में मजदूरी पर चला गया। परिजनों ने फंदे पर शव लटका देखकर पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर महिला के परिजन पहुंच गए और हत्या का आरोप लगा हंगामा करने लगे। परिजनों ने इस मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सदर देहात शिवप्रताप सिंह का कहना है कि घरेलू विवाद में महिला ने आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
 

12 वर्षीय बालक से कुकर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बालक से कुकर्म कर आरोपी शाहरुख ने वीडियो बना लिया। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बालक को ब्लैकमेल करने लगा। बालक की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है। पीड़ित की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी बहला फुसलाकर उनके बेटे को अपने साथ ले गया था। आरोपी ने ब्लैकमेल कर पीड़ित से कई बार कुकर्म किया। परेशान होकर पीड़ित ने परिजन को आपबीती सुना दी। शुक्रवार देर रात बालक के परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत की थी। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। 
 

खिलौना पिस्टल दिखाकर युवक को धमकी देने वाला गिरफ्तार

खिलौना पिस्टलनुमा लाइटर तानकर युवक को धमकी देने के आरोपी को टीपीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बागपत रोड महावीरजी नगर निवासी आरज जैन ने 23 अप्रैल को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उसका भाई प्रक्षाल जैन पेट्रोल भरवाने गया था। पेट्रोल पंप पर स्कूटी हटाने को लेकर अज्ञात युवक से भाई की कहासुनी हो गई। युवक ने उसके भाई पर पिस्टलनुमा लाइटर तानकर जान से मारने की धमकी दे डाली। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी की पहचान के प्रयास में लगी थी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि कई कैमरों की फुटेज खंगालने पर आलोक विहार कॉलोनी निवासी वीर पार्चा का नाम प्रकाश में आया। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपने पास पिस्टलनुमा लाइटर रखता है। कहासुनी के दौरान प्रक्षाल जैन को डराने के लिए उसने यही खिलौना पिस्टल दिखा दी थी।
 

चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

नौचंदी थाना पुलिस ने चोरी के मामलों में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि फरवरी माह में माई सिटी हॉस्पिटल में और मार्च माह में बैकोलाइट के गोदाम में चोरी की घटना हुई थी। इस मामले में कुछ आरोपियों को पुलिस ने पहले ही जेल भेज दिया था। शनिवार को शास्त्रीनगर सेक्टर-चार निवासी हर्ष उर्फ पिद्दी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed