फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime News: Protest against liquor shop next to school, 25 thousand bounty arrested

Meerut Crime News: स्कूल के बराबर में शराब की दुकान का विरोध, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Sat, 12 Apr 2025 10:53 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 12 Apr 2025 10:53 AM IST
सार

गर्ल्स इंटर कॉलेज के बराबर में अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान खोलने के विरोध में महिला शिक्षकों व छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया। दोस्त का गला रेतने के आरोपी मोईन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मारपीट व फायरिंग के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Meerut Crime News: Protest against liquor shop next to school, 25 thousand bounty arrested
आरोपी गिरफ्तार व विरोध करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के हाॅवर्ड प्लेस्टेड गर्ल्स इंटर कॉलेज के बराबर में अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान खोलने के विरोध में महिला शिक्षकों व छात्राओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। हाथ फूल लेकर पहुंची छात्राओं ने जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन देकर शराब व बीयर की दुकान बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन


हाॅवर्ड प्लेस्टेड गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. उपासना वर्मा के साथ महिला शिक्षक व छात्राएं शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम चौराहे से सर्किट हाउस चौराहे को जोड़ने वाली सड़क एक प्रतिष्ठित मार्ग है।
विज्ञापन


इस मार्ग पर वीवीआईपी का आगमन होता है। आईजी आवास एवं कार्यालय, जज कॉलोनी, सर्किट हाउस, हाॅवर्ड प्लेस्टेड गर्ल्स इंटर काॅलिज, बेंज रेनबो स्कूल, इंग्राहम इंग्लिश मीडियम स्कूल, एलीमेंट्री इंग्लिश स्कूल, इंग्राहम प्राइमरी इंग्लिश मीडियम स्कूल भी पास में संचालित हैं। इसी मार्ग पर हॉवर्ड प्लेस्टेड गर्ल्स इंटर कॉलेज के बराबर में विवादित चर्च भूमि पर अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान खुली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 जबकि शासन के नियमों अनुसार, शिक्षण संस्थाओं व धार्मिक स्थल के निकट शराब का ठेका नहीं खोला जा सकता। महिला शिक्षकों और छात्राओं ने जिलाधिकारी से शराब व बीयर का ठेका खोलने की अनुमति निरस्त करने की मांग की।

शराब की दुकान से नकदी व बोतलें चोरी
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सूरजकुंड के पास स्थित शराब की दुकान से चोर जंगले के सरिये काटकर 1.26 लाख की नकदी और शराब की बोतलें चोरी कर ले गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। गौतमबुद्धनगर के गांव खैरपुर निवासी अरुण खारी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

इसमें बताया कि सूरजकुंड पर पशु अस्पताल के पास उनकी शराब की कंपोजिट दुकान है। बुधवार रात चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से में लगे जंगले के सरिये काटे और अंदर घुस गए। चोर दुकान में रखे 1.26 लाख रुपये नकद और शराब की कई बोतलें चोरी कर ले गए। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज देखे जा रहे हैं। 

दोस्त का गला रेतने वाला गिरफ्तार
दोस्त का गला रेतने के आरोपी मोईन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि फिरोजनगर लिसाड़ी गेट निवासी फारूख ने बृहस्पतिवार को लोहियानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि मोईन ने उसके भाई आरिफ उर्फ अब्दुल वहाब के गले पर छुरी से कई प्रहार किए। उसके भाई को मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।  

25 हजार का इनामी गिरफ्तार
गंगानगर क्षेत्र में एफआईटी कॉलेज के बाहर 16 दिन पूर्व बीसीए के छात्र अरनव के साथ मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया तमंचा भी पुलिस ने बरामद किया है। 

मवाना निवासी अरनव शर्मा एफआईटी कॉलेज में बीसीए का छात्र है। गत 26 मार्च की सुबह करीब 11 बजे वह कॉलेज के बाहर था। तभी बाइक पर चार युवक आए और उसके साथ मारपीट कर दी। 
वह बचकर भागा तो हमलावरों ने तमंचे से उस पर फायर कर दिया। गोली उसके बराबर से निकल गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

पीड़ित ने प्रियांशु व प्रिंस और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच में सलारपुर गांव निवासी विक्की का नाम भी प्रकाश में आया था। एसएसपी ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। 

गंगानगर पुलिस ने आरोपी विक्की को गाजियाबाद में लालकुआं फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हत्या के मामले में वर्ष 2018 में भी जेल जा चुका है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

महिला वन रक्षक से आरा मशीन संचालक ने की अभद्रता 
मेरठ के भावनपुर क्षेत्र में किला रोड पर अवैध आरा मशीन पर महिला वन रक्षक रीना चौधरी पहुंची तो संचालक ने उनके साथ अभद्रता की। आरोपी झगड़े पर उतारू हो गया। महिला वन रक्षक ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रीना चौधरी ने थाने में दी शिकायत में बताया कि वह अपने कार्यक्षेत्र में गश्त पर थीं। इसी दौरान सूचना मिली कि अब्दुल्लापुर के मोहल्ला गढ़ी निवासी साजेव ने किला रोड पर कब्रिस्तान के पास आरा मशीन लगा रखी है। वह मौके पर पहुंची तो सूचना सही पाई गई। उन्होंने साजेव से पूछताछ की तो वह अभद्रता करते हुए झगड़े पर आमादा हो गया। सीओ सदर देहात शिवप्रताप सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
भावनपुर क्षेत्र में बुधवार को बुलेट बाइक की टक्कर से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पचगांव पट्टी अमरसिंहपुर निवासी भंवर सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उसका साला दीपक गेहूं की कटाई कर घर लौट रहा था। रास्ते में बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। घायल दीपक पास ही टंकी के पास लेट गया। सूचना पर दीपक के बेटे अभि, हरित और प्रशांत उसे घर ले आए। बृहस्पतिवार सुबह दीपक ने अपने दूसरे बहनोई सुमित को बताया कि उसके पेट में तेज दर्द हो रहा है। इस पर दीपक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सीओ शिवप्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी बाइक चालक को तलाश किया जा रहा है। 

घर में चोरी करने पहुंचे चोर को पकड़ा
भावनपुर क्षेत्र के नंगला शाहू गांव में घर का ताला तोड़कर चोरी कर रहे बदमाश को परिवार के लोगों ने पकड़ लिया। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। गांव निवासी अनीसा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह भतीजे नफीस और पौत्र राकिब के साथ मंदवाड़ा एक शोकसभा में गई थी। शाम करीब आठ बजे वे लौटे तो घर का ताला टूटा देखा। आरोप है कि घर के अंदर गांव निवासी युसूफ चोरी कर रहा था। उन्हें देखकर आरोपी भागने लगा। पीछा कर नफीस और राकिब ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से घर से चोरी किए पांच हजार रुपये और बर्तन मिले। सीओ शिवप्रताप सिंह का कहना है आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed