{"_id":"632b423120648728172b0da6","slug":"meerut-crime-husband-eloped-with-a-girlfriend-but-big-brother-tried-to-sexual-assault-his-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पति प्रेमिका संग फरार, महिला के साथ जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास, चीख-पुकार मचाकर बचाई इज्जत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पति प्रेमिका संग फरार, महिला के साथ जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास, चीख-पुकार मचाकर बचाई इज्जत
Wed, 21 Sep 2022 10:32 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 21 Sep 2022 10:32 PM IST
सार
पति प्रेमिका संग फरार हो गया। अब पत्नी के साथ जेठ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने चीख-पुकार मचाकर किसी तरह अपनी इज्जत बचाई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में लिसाड़ीगेट क्षेत्र के रशीदनगर की रहने वाली महिला ने अपने जेठ पर मारपीट व दुष्कर्म के प्रयास करने का आरोप लगाया है। बताया गया कि महिला के चीख-पुकार मचाने पर पड़ोसियों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पीड़ित महिला ने पिलोखड़ी चौकी पहुंचकर जेठ के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, रशीदनगर निवासी महिला (35) ने बताया कि पति अवैध पशु कटान का काम करता है। उसका पति कुछ दिन पहले एक महिला को लेकर फरार हो गया। वह अपने दो बच्चों को लेकर अकेली रह रही है। वहीं मंगलवार रात करीब आठ बजे जेठ घर पहुंचा और गली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। आरोप है कि जेठ ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
वहीं महिला के विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद महिला ने चीख-पुकार मचाई तो आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े, लेकिन भीड़ आती देख आरोपी धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: BSF जवान की मौत से परिवार में मातम, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल, वीडियो कॉल पर हुई थी आखिरी बार बात
पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, लिसाड़ीगेट थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि मारपीट का मामला है। चौकी इंचार्ज को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
यह भी पढ़ें: चाचा का कत्ल: 25 साल तक खातिरदारी, अब बलकटी से काट डाला, कातिल बोला- मुझे नहीं कोई पछतावा