फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: SSB जवान की मौत से परिवार में मातम, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल, वीडियो कॉल पर हुई थी आखिरी बार बात

Wed, 21 Sep 2022 09:34 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 21 Sep 2022 09:34 PM IST
विज्ञापन
There is mourning in the family in Saharanpur after the death of BSF jawan see photos
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

सीमा बल (एसएसबी) के जवान अनुज की श्रीनगर में सरकारी आवास की छत से गिरने पर मौत हो गई। जवान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। अनुज सहारनपुर जनपद में फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव रामखेड़ी के रहने वाले थे। पोस्टमार्टम के बाद जवान का पार्थिव शरीर देर रात तक गांव पहुंचेगा। परिजन पथराई आंखों से अपने लाडले की बांट जोह रहे हैं।



छुटमलपुर क्षेत्र के गांव रामखेड़ी निवासी अनुज (32) पुत्र कर्णपाल सिंह सीमा सुरक्षा बल के जवान थे। उनकी तैनाती नेपाल बॉर्डर पर सीतामढ़ी बिहार में थी। छोटे भाई आरआरएफ के जवान अजय कुमार ने बताया कि दस दिन पहले ही उनकी कंपनी जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में भेजी गई थी। मंगलवार रात साढ़े 12 बजे उन्हें पुलिस के माध्यम से अनुज की मौत की सूचना मिली।

There is mourning in the family in Saharanpur after the death of BSF jawan see photos
बीएसएफ जवान का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

बताया गया कि अनुज रात दस बजे किसी काम से छत पर गए थे और नीचे गिरने से उनकी मौत हो गई। जवान की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी शिखा का रो रो कर बुरा हाल है। जिसने भी सुना वह अनुज के घर की तरफ दौड़ पड़ा। अनुज अपने पीछे पत्नी शिखा, पांच साल की बेटी आरोही, ढाई साल के बेटे अक्षित को छोड़ गए हैं। 

There is mourning in the family in Saharanpur after the death of BSF jawan see photos
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

उनके पिता फायर ब्रिगेड में एएसआई थे। सेवानिवृत्ति के बाद पिता का दो साल पूर्व निधन हो गया था। छोटे भाई अजय ने बताया कि अनुज का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के बाद फ्लाइट से दिल्ली पहुंचेगा। इसके बाद सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान पार्थिव शरीर को लेकर देर रात तक गांव पहुंचेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
There is mourning in the family in Saharanpur after the death of BSF jawan see photos
गमजदा परिजन। - फोटो : amar ujala

पांच दिन बाद आना था छुट्टी, पत्नी और बच्चे थे बेहद खुश 
अनुज को भतीजे की सगाई के लिए पांच दिन बाद ही छुट्टी पर घर आना था। यह जान कर परिजन खुश थे। हादसे से कुछ देर पहले ही उसने वीडियो काल पर अपनी पत्नी और बच्चों से भी बात की थी। उस समय वह बेहद खुश नजर आ रहा था। 

विज्ञापन
There is mourning in the family in Saharanpur after the death of BSF jawan see photos
गमजदा आसपास के लोग। - फोटो : amar ujala

अनुज दो माह पूर्व घर से छुट्टी काट कर सीतामढ़ी बिहार गए थे। अगले माह नौ अक्तूबर को उनके भतीजे की सगाई है। उसमें उनको आना था। इसके लिए उन्होंने छुट्टी का आवेदन कर रखा था। भाई अजय ने बताया कि उनकी मंगलवार शाम में ही सात बजे भाई से फोन पर काफी देर तक बात हुई थी। उन्होंने बताया था कि छुट्टी मंजूर होने पर वह 25 या 26 सितंबर को गांव आ जाएंगे। आरआरएफ के जवान अजय की भी फिलहाल मेला गुघाल में ड्यूटी लगी हुई है। ऐसे में वह यह सोच कर खुश था कि इस बहाने कुछ समय भाई के साथ बिताने को मिल जाएगा, लेकिन होनी को कुछ ओर ही मंजूर था। अब अनुज नहीं उनका पार्थिव शरीर ही घर पहुंचेगा।

मृतक की पत्नी शिखा ने तो हादसे से कुछ देर पहले ही पति से वीडियो काल पर बात की थी। बताया कि उस वक्त अनुज बेहद खुश था। उस वक्त किसी को भी आभास नहीं था कि यह उनकी अनुज से आखिरी बात है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed