फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime: Brother-Sister Attacked on Abu Lane After Opposing Eve-Teasing, Car Vandalized

Meerut:आबूलेन पर 20 मिनट की गुंडई, छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई-बहन पर हमला, कार के शीशे तोड़े

Wed, 10 Dec 2025 11:07 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 10 Dec 2025 11:07 AM IST
सार

मेरठ के आबूलेन पर छह-सात युवकों ने भाई-बहन पर सरेराह हमला कर कार में जमकर तोड़फोड़ की। छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों ने बेगमपुल से फव्वारा चौक तक 20 मिनट तक गुंडई की। एक आरोपी नकुल त्यागी गिरफ्तार।

विज्ञापन
Meerut Crime: Brother-Sister Attacked on Abu Lane After Opposing Eve-Teasing, Car Vandalized
आबूलेन पर हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सबसे सुरक्षित माने जाने वाले आबूलेन पर मंगलवार को कार से जा रहे भाई-बहन पर छह-सात युवकों ने सरेराह हमला कर दिया। उनकी कार में तोड़फोड़ की गई। युवकों ने पहले तो युवती से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर बेगमपुल से कार का पीछा कर फव्वारा चौक तक जमकर गुंडई की। पुलिस ने देर रात टीपीनगर निवासी एक आरोपी नकुल त्यागी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


इस दौरान पीछे चल रहे एक कार सवार ने युवकों की गुंडई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद सदर बाजार थाना पुलिस ने युवती के भाई तहरीर पर छह-सात अज्ञात युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली।

विज्ञापन
Trending Videos

गंगानगर थाना क्षेत्र निवासी युवक ने बताया कि मंगलवार शाम वह अपनी बहन के साथ कार से आबूलेन स्थित अपने रेस्टोरेंट पर जा रहा था। बेगमपुल से पहले नाले की पटरी पर दयानंद अस्पताल के सामने पहुंचे तो वहां स्कूटी सवार तीन युवकों ने भद्दे कमेंट्स किए और कार के शीशे पर हाथ मारने लगे। 

उन्होंने युवकों का  विरोध किया और मोबाइल से उनके फोटो खींच लिए। यह देखकर युवकों ने कार पर जोर से हाथ मरते हुए गाली-गलौच की। इस पर वह कार लेकर बेगमपुल से आबूलेन की ओर चल दिया। आरोप है कि स्कूटी सवार युवकों ने कार का पीछा किया और निशात सिनेमा के सामने उन्होंने और उनके तीन-चार दोस्तों ने कार रोककर हमला कर दिया।

विज्ञापन

युवक ने आरोप लगाया कि कार नहीं रोकने पर एक युवक बोनट पर बैठ गया और आगे का शीशा तोड़ और साइड मिरर तोड़ दिया। दोनों भाई-बहन घबरा गए लेकिन कार नहीं रोकी। जब वह  फव्वारा चौक पर पहुंचे तो जाम के कारण कार रोकनी पड़ी।

इसी दाैरान तीन-चार युवक पीछे भागते हुए आए और कार में फिर तोड़फोड़ की। उन्होंने वहां पड़ी ईंट उठाकर कार के पीछे का शीशा भी तोड़ दिया। युवक सरेराह गुंडई करते रहे और पूरा बाजार तामीशबीन बना रहा।

जाम खुला तो  युवक किसी तरह कार लेकर भागा। वहीं आरोपी हमलावर भी जान से मारने की धमकी देकर स्कूटी व अन्य वाहनों पर सवार होकर भाग गए। घटना के समय ही एक अन्य कार सवार ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

यह भी पढ़ें: यूपी में गैंगस्टर ढेर: पांच माह पहले आया था समयदीन, एनकाउंटर के डर से वापस भागा; हिस्ट्रीशीटर की क्राइम कुंडली

विज्ञापन

पुलिस कहीं दिखाई नहीं दी
बेगमपुल से लेकर फव्वारा चौक तक करीब 20 मिनट युवकों ने सरेराह खूब गुंडई की लेकिन पुलिस यहां दिखाई नहीं दी। आरोपी लगातार कार पर हमला करते रहे और खूब गाली गलौच की। सोशल मीडिया पर वारदात वायरल होने पर अफसरों ने इसका संज्ञान लिया। इसके बाद सदर बाजार थाना पुलिस ने पीड़ित की ओर से प्राथमिकी दर्ज की।

एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और आबूलेन में लगे सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। कुछ युवक रोहटा रोड के बताए गए हैं। आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। टीपी नगर निवासी एक आरोपी नकुल त्यागी को गिरफ्तार किया है। आरोपी एलएलबी का छात्र है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed