{"_id":"63bfa9f930e647373c157001","slug":"meerut-cow-slaughter-in-madhavpuram-community-hall-uproar-by-people-of-hindu-organization","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: माधवपुरम कम्युनिटी हॉल में गोकशी, मिले अवशेष, हिंदु संगठन के लोगों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: माधवपुरम कम्युनिटी हॉल में गोकशी, मिले अवशेष, हिंदु संगठन के लोगों का हंगामा
Thu, 12 Jan 2023 12:04 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 12 Jan 2023 12:04 PM IST
सार
मेरठ में गोकशी पर लगाम नहीं लग पा रही है। गुरुवार को ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर-3 कम्युनिटी हॉल में गोवंश के अवशेष पड़े मिलने से हंगामा हो गया। लोगों ने ब्रह्मपुरी थाना इंस्पेक्टर का घेराव किया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर का घेराव करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर-3 कम्युनिटी हॉल में गोवंश के अवशेष पड़े मिलने से हंगामा हो गया। गुस्साए लोगों ने सीओ ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी का घेराव किया। सेक्टर-3 के लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया। लोगों ने मांग की गोकशी करने वालों को शीघ्र पकड़ा जाए। सीओ ब्रह्मपुरी के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ ।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक गुरुवार की सुबह 6:00 बजे करीब माधव पुरम सेक्टर-3 के खाली पड़े कम्युनिटी हॉल में गाय के अवशेष पड़े मिले। गाय के अवशेष मिलते ही आसपास के रहने वाले काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने पुलिस के खिलाफ हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:Meerut News Live: यंग इंडिया दौड़ में दौड़े बागपत के युवा, गौरव और दिव्या रहे प्रथम
विज्ञापन
लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सीओ ब्रह्मपुरी, सीओ कोतवाली, इंस्पेक्टर टीपी नगर, इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी मौके पर पहुंचे। गुस्साए लोगों ने पुलिस का घेराव करना शुरू कर दिया।
पुलिस ने गाय के अवशेष को बुलडोजर से हटाया। इसके बाद उन्हें गड्ढा खोदकर जमीन पर दबाया। ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी थाने विष्णु कौशिक का कहना है कि गोकशी करने वालों को जल्दी पकड़ लिया जाएगा।