फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Couple attacked with knife for protesting against molestation, fierce fight between the two parties

Meerut: छेड़छाड़ का विरोध करने पर दंपती पर चाकू से हमला, दोनों पक्षों में जमकर मारपीट

Tue, 30 Apr 2024 02:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 30 Apr 2024 02:59 PM IST
सार

मेरठ के लिसाड़ी रोड पर अराजकता व छेड़छाड़ का विरोध करने पर दंपती पर चाकू से हमला कर दिया गया। 

विज्ञापन
Meerut: Couple attacked with knife for protesting against molestation, fierce fight between the two parties
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लिसाड़ी रोड पर अराजकता व छेड़छाड़ का विरोध करने पर दंपती पर चाकू से हमला कर दिया गया। दोनों पक्षों में जमकर हमला किया। सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मारपीट की यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई।

विज्ञापन

 
अंजुम पैलेस के पास बाइक सवार दंपती फैसल व उसकी पत्नी मुस्कान के साथ बीच सड़क पर कार सवार युवकों ने छेड़छाड़ की। दंपती के विरोध करने पर साजिद, सुभान, साकिब ने चाकू से हमला शुरू कर दिया। इस दौरान फैसल और मुस्कान घायल हो गए।
विज्ञापन

 

इस दौरान सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। सूचना पर सीओ कोतवाली व लिसाड़ीगेट व ब्रह्मपुरी पुलिस ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया, जहां हालात को नाजुक देखते हुए मेडिकल रेफर कर दिया गया हैं।

लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि लिसाड़ी रोड, फूल वाली गली निवासी फैसल पत्नी के साथ बाइक से किसी काम से जा रहा था। बीच रास्ते में कार खड़ी करने पर साजिश सुभान और साकिब से दंपती की कहासुनी हो गई। विरोध करने पर कर सवारी युवक फैसल की पत्नी से छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें करने लगे। फैसल ने कॉल कर परिजनों को बुला लिया।

विज्ञापन

कॉल करने पर फैसल के साले वाहिद और चचेरे भाई समीर आ गए। इसके बाद बीच सड़क पर ही दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और चाकू चले। इस दौरान लिसाड़ी रोड पर अफरा-तफरी व स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। करीब 20 मिनट तक अराजकता फैली रही।

इस दौरान फैसल और उसके दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। उधर , सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना हैं कि हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा हैं, घायलों का मेडिकल में उपचार हो रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed