{"_id":"65a7a963a34331224b0b2c34","slug":"meerut-congress-workers-protested-by-sitting-under-statue-of-father-of-nation-mahatma-gandhi-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठकर जताया विरोध, ये रही वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठकर जताया विरोध, ये रही वजह
Wed, 17 Jan 2024 03:49 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 17 Jan 2024 03:49 PM IST
सार
Meerut News : मेरठ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठकर विरोध जताया। जानिए विरोध जताने के पीछे क्या बड़ी वजह है।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और ध्वजवाहक अनोखेलाल तिवारी के साथ श्रीराम मंदिर परिसर में अभद्रता के खिलाफ बुधवार को कांग्रेसियों ने विरोध जताया।
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष अवनीश काजला व शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टाउन हाल घंटाघर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सम्मुख बैठकर रामधुन गाकर विरोध किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: बसपा सुप्रीमो मायावती के एलान से बढ़ी बेचैनी, सियासी गलियारों में चर्चा तेज, यहां बदल गए राजनीतिक समीकरण
विज्ञापन
विरोध करने वालों में प्रदेश सचिव रंजन शर्मा, प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर, धूम सिंह गुर्जर, डॉ. बबीता गुजर, किरण बाला, नईम राणा, यासर सैफी, तेजपाल डाबका आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: UP: रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया दरोगा, चार्जशीट में धाराओं को कम करने के नाम पर मांगे थे 50 हजार रुपये