फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Inspector arrested for taking bribe of nine thousand in Muzaffarnagar

UP: रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया दरोगा, चार्जशीट में धाराओं को कम करने के नाम पर मांगे थे 50 हजार रुपये

Wed, 17 Jan 2024 09:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 17 Jan 2024 09:17 AM IST
सार

Muzaffarnagar News : एंटी क्रप्शन सहारनपुर की टीम ने दरोगा को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। दरोगा ने चार्जशीट में धाराओं को कम करने के नाम पर 50 हजार रुपये मांगे थे।

विज्ञापन
Inspector arrested for taking bribe of nine thousand in Muzaffarnagar
एंटी करप्शन टीम ने दरोगा को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में एंटी क्रप्शन सहारनपुर की टीम ने भोपा थाने में तैनात दरोगा सुभाष चंद को साढ़े नौ हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी दरोगा ने मुकदमे में चार्जशीट में धारा कम करने के नाम पर साढ़े नौ हजार रुपये वसूले थे। सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


जानसठ थाना क्षेत्र के गांव वाजिदपुर निवासी हिमांशु राठी ने बताया कि भोपा के गांव काजीखेड़ा निवासी उनके भांजे विनीत राठी के बेटे को पड़ोसी के कुत्ते ने काट लिया था। आरोप है कि शिकायत करने पर पड़ोसियों ने गाली-गलौज की, तब विनीत ने उनके दरवाजे में लात मार दी थी।

विज्ञापन

आरोप है कि दरोगा सुभाष चंद ने आरोपियों से मिलीभगत कर विनीत के खिलाफ धारा 307 सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया। फर्जी तरह से उसके पास तमंचा दर्शा दिया। फायर बिना ही गंभीर धाराओं में गिरफ्तार कर विनीत को जेल भी भेज दिया था। इसके बाद चार्जशीट में धारा कम करने के नाम पर दरोगा ने 50 हजार रुपये की मांग की। साढ़े नौ हजार में बात तय हो गई।

विज्ञापन

पीड़ित पक्ष ने एंटी क्रप्शन सहारनपुर की टीम से शिकायत की, मंगलवार को टीम भोपा पहुंची। एंटी क्रप्शन सहारनपुर के थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि वह और निरीक्षक जसपाल सिंह टीम के सदस्यों के साथ आए थे। हिमांशु को दरोगा ने भोपा नहर पुल पर साढ़े नौ हजार रुपये लेकर बुलाया था। उन्होंने रुपये पर रंग लगा कर हिमांशु को दिए। जैसे ही रुपये दरोगा को दिए गए, तभी टीम ने घेराबंदी कर उसको गिरफ्तार कर लिया गया। दरोगा को सिविल लाइन थाने में लाकर पूछताछ की गई।

यह भी पढ़ें: दोस्त की हत्या: मामूली विवाद और दुश्मनी में बदल गई दोस्ती, गाली देते ही दरांती से काट दिया हिस्ट्रीशीटर का गला

विज्ञापन

इस बारे में सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी दरोगा को सिविल लाइन थाना पुलिस को सौंप दिया है। सीओ व्योम बिंदल ने बताया कि एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक जसपाल सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी दरोगा को बुधवार को मेरठ एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP: रहस्य बनी CDA अफसर की मौत, आखिर पैदल इतनी दूर कैसे पहुंचे अमित, नहीं खुल रहा राज, इस हाल में मिली थी लाश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed