फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Congress state president Ajay Rai coming to Central Market, house arrest in Noida, anger among traders

Meerut: सेंट्रल मार्केट आ रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय नोएडा में हाउस अरेस्ट, व्यापारियों में उबाल

Fri, 17 Apr 2026 10:47 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 17 Apr 2026 10:47 PM IST
सार

मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट में सीलिंग और सेटबैक की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का विरोध व महिलाओं का धरना चल रहा है। पीड़ितों से मिलने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सेंट्रल मार्केट आने एलान किया था। 

विज्ञापन
Meerut: Congress state president Ajay Rai coming to Central Market, house arrest in Noida, anger among traders
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : संवाद

विस्तार

सेंट्रल मार्केट में धरनारत व्यापारियों की पीड़ा सुनने जा रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने शुक्रवार दोपहर नोएडा में हाउस अरेस्ट कर लिया। सेक्टर 59 में पुलिस ने दोपहर एक बजे उन्हें रोका और शाम पांच बजे के बाद छोड़ा। इससे वह धरनास्थल पर नहीं हुंच सके। पुलिस की इस सख्ती से शुक्रवार को सेंट्रल मार्केट में व्यापारियों में उबाल आ गया। पुलिस ने धरनास्थल पर बाहरी लोगों के आने पर अघोषित प्रतिबंध लगा दिया।
विज्ञापन

 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अमर उजाला को फोन पर बताया कि सेंट्रल मार्केट के मुद्दे पर वह चुप नहीं रहेंगे। नोएडा में ही उन्होंने पार्टी नेताओं को बुलाकर स्थिति की जानकारी ली और संघर्ष की रणनीति बनाने के लिए कहा। उधर, शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट सेक्टर -2 में सेटबैक छोड़ने के खिलाफ शुक्रवार को आठवें दिन भी महिलाओं का धरना जारी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास एवं विकास परिषद के अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने मोदी, योगी न्याय दो... के नारे भी लगाए। महिलाओं का कहना है कि उनके 25 वर्ग मीटर, 32 वर्ग मीटर और महज 60 वर्ग मीटर के छोटे-छोटे मकान हैं। इन मकान में वह छोटे-छोटे व्यवसाय कर जीवन यापन कर रही हैं। अब सेटबैक छोड़ने के नाम पर इन्हें ध्वस्त करने को कहा जा रहा है।
 
विज्ञापन

तिरंगा चौक व्यापार संघ के अध्यक्ष मनोज गर्ग ने कहा कि पिछले तीन-चार दशक में कई सरकारी आई और गईं लेकिन व्यापारियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई किसी ने नहीं की। उन्होंने बताया कि व्यापार संघ के पदाधिकारी की ओर से बैठक कर मामले में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। मनोज गर्ग ने कहा कि व्यापारी नेताओं का उत्पीड़न किया जाना गलत है। महामंत्री महेश चंद्र कोषाध्यक्ष संजय वर्मा समेत विभिन्न व्यापारियों ने पुलिस की सख्ती पर कड़ा एतराज जताया।
 

धरना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस मौजूद रही। धरना दे रही महिलाओं के बीच सिविल वर्दी में महिला पुलिस भी मुस्तैद रही। आसपास के कुछ लोग भी धरनास्थल पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें धरना देने से मना किया। स्पष्ट कहा कि बाहरी लोगों को यहां नहीं बैठने दिया जाएगा। पुलिस ने दौरान इकट्ठा हुए लोगों के नाम, पता और मोबाइल नंबर भी डायरी में नोट करना शुरू कर दिया, जिससे लोगों में हलचल मच गई और थोड़ी ही देर बाद काफी भीड़ छंट गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed