{"_id":"6141a7b18ebc3e3ec049b7dc","slug":"meerut-congress-has-started-candidate-selection-process-in-western-up-application-will-be-submitted-by-september-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : कांग्रेस ने शुरू की प्रत्याशी चयन प्रक्रिया, 11 हजार का देना होगा ड्राफ्ट, 25 सितंबर तक जमा होंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : कांग्रेस ने शुरू की प्रत्याशी चयन प्रक्रिया, 11 हजार का देना होगा ड्राफ्ट, 25 सितंबर तक जमा होंगे आवेदन
Wed, 15 Sep 2021 01:28 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:28 PM IST
सार
कांग्रेस मिशन 2022 के लिए पूरी तैयारी कर चुकी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर चुनाव के लिये उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर तैयारियों को तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को तेज कर दिया है। अब प्रत्याशी चयन के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। इसके लिए कल(16 सिंतबर) से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए 25 सिंतबर तक बुढ़ाना गेट कोंग्रेस कार्यालय में आवेदन किया जा सकता है। वहीं, आवेदन के साथ 11 हज़ार रुपये का उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के नाम का ड्रॉफ्ट भी देना होगा।
विज्ञापन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर चुनाव के लिये उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर तैयारियों को तेज किया गया है। कांग्रेस की सभी कमेटी चुनावी मोड में आ चुकी हैं। विधानसभा चुनावों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा चरणबद्ध तरीके से शीघ्र शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: रूबी हत्याकांड: पति ने बेरहमी सी की थी हत्या, टुकड़े-टुकड़े कर गंगनहर में फेंका शव, खौफनाक थी वारदात
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने मेरठ जनपद की सिवालखास, किठौर, हस्तिनापुर(सु0), सरधना व मेरठ दक्षिण विधानसभा के आवेदन के लिये प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर को प्रभारी नियुक्त किया है। जो जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय बुढ़ाना गेट पर 16 सितम्बर से सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक उपस्थित रहकर विधानसभा के प्रत्याशियों के आवेदन जमा करेंगे।