फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, conflict in two sides and firing and deployed police force in village

मेरठ में फिर जातीय संघर्ष, पथराव के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिसफोर्स तैनात

Thu, 22 Nov 2018 02:11 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 22 Nov 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
Meerut, conflict in two sides and firing and deployed police force in village
पुलिस को जानकारी देते पीड़ित और गांव में फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जातीय संघर्ष के मामले थम नहीं रहे हैं। यहां आए दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता है। अब मेरठ में शादी का टेंट लगाने को लेकर जातीय संघर्ष हो गया। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
परतापुर थाना क्षेत्र के गगोल गांव में बुधवार शाम शादी का टेंट लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद जातीय संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच पथराव और 30-40 राउंड फायरिंग होने से गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गगोल निवासी पाल पक्ष के अर्जुनपाल और मदनलाल पक्ष के लोगों ने शादी के कार्यक्रम को लेकर गांव में रास्ते में टेंट लगाया था। आरोप है कि इस बात पर सैनी समाज के विनोद और विजय ने विरोध करते हुए कहा कि रास्ते में टेंट लगाने से गांव का रास्ता बंद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मामला परतापुर थाने तक पहुंचा तो पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली। जिसके बाद दोनों पक्षों ने आपस में समझौता करने करने के लिए बात शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि बुधवार देर शाम पाल पक्ष से मदनलाल शराब के नशे में पहुंचा और सैनी समाज के लोगों के बीच में पहुंचकर गालीगलौज करने लगा। सैनी पक्ष के विनोद सैनी हलवाई ने मदनलाल को अपने घर में बंद कर लिया और पिटाई कर दी। जब पाल पक्ष के लोगों को इसका पता चला तो वह लाठी डंडे लेकर पहुंच गए। जिसके बाद आरोपी सैनी पक्ष के लोगों ने हवाई फायरिंग कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लोग आमने-सामने आ गए। 

वहीं सैनी समाज के लोगों के साथ दलित समाज के लोग भी उतर आए। दोनों पक्षों से हवाई फायरिंग के बाद पथराव से भगदड़ मच गई। दोनों पक्षों से करीब 15 मिनट तक हवाई फायरिंग की गई। 

गांव में पुलिस तैनात
मारपीट और पथराव में पाल पक्ष से मदनलाल, सुजीत और एक अन्य महिला घायल हो गई। बवाल की सूचना पर एसपी सिटी रणविजय सिंह और सीओ हरिमोहन सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों ने पुलिस के सामने ही एक-दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगाया। एसपी सिटी ने दोनों पक्षों को खदेड़ दिया। पुलिस ने आरोपी सैनी पक्ष के दो लोगों को थाने भेज दिया। 

एसपी सिटी के अनुसार जांच में सामने आया कि सैनी पक्ष के लोगों ने पथराव और फायरिंग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर कर रही है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed