फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut : Commissioner said multi- level parking cannot be made in municipal premises

मेरठ: नगर निगम परिसर में आयुक्त बोले-नहीं बन सकती मल्टी लेवल पार्किंग

Sat, 19 Feb 2022 04:28 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 19 Feb 2022 04:28 PM IST
सार

मेरठ नगर आयुक्त बोले नगर निगम परिसर में नहीं बन सकती मल्टी लेवल पार्किंग काफी समय से इसके लिए शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थलों का चयन किया गया है। मगर उनका कहना है कि मल्टी लेवल पार्किंग के लिए यह स्थल उचित नहीं है।

विज्ञापन
Meerut : Commissioner said multi- level parking cannot be made in municipal premises
Car parking - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ नगर निगम में जाम से पहले राहत दिलाने और वाहनों की पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए इस समय मल्टी लेवल पार्किंग की सबसे अधिक जरूरत है। काफी समय से इसके लिए शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थलों का चयन किया गया, मगर अब तक बात नहीं बन सकी। ऐसे में उम्मीद थी कि शायद नगर निगम परिसर में ही यह व्यवस्था हो, लेकिन नगर आयुक्त मनीष बंसल ने इस प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि मल्टी लेवल पार्किंग के लिए यह स्थल उचित नहीं है।

विज्ञापन


वाहनों की पार्किंग की समस्या
नगर आयुक्त का कहना है कि अब से पहले भी कई बार नगर निगम परिसर में वाहन पार्किंग को लेकर मंथन हो चुका है, लेकिन यहां ऐसी सुविधा संभव नहीं है। नगर निगम बोर्ड और शासन को भी इस बारे में अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन


महानगर में लगातार वाहन बढ़ रहे हैं। शहर की कोई सड़क ऐसी नहीं है, जहां दिन निकलते ही जाम न लगता हो। इस कारण शहर में कहीं पर भी वाहनों को खड़ा करने के लिए समुचित व्यवस्था नहीं है पुराने शहर में तो घंटाघर क्षेत्र में शहर सर्राफा, लाला का बाजार, खैर नगर, कबाड़ी बाजार, दालमंडी सहित अन्य स्थलों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। यहां पार्किंग की समस्या और भी गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed