बर्फीली हवाओं ने गिराया पारा, मेरठ में सर्दी का रिकॉर्ड टूटा, शुक्रवार सबसे सर्द दिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्ट यूपी में शुक्रवार को ठंडी बर्फीली हवाओं का प्रकोप रहा और दिन का पारा दो डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। छह से आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलती रहीं। सहारनपुर और बिजनौर सबसे ठंडे रहे।
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान केंद्र मोदीपुरम के मौसम विज्ञानी डाक्टर एन सुभाष ने बताया कि ठंडी हवाओं के कारण दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 20.8 से गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। मेरठ में यह तीन डिग्री सेल्सियस से बढ़कर पांच डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इन दिनों में आमतौर पर हवा की रफ्तार तीन किलोमीटर प्रति घंटा रहती है, शुक्रवार को यह दोगुना से अधिक छह से आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं।
वहीं सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर में भी दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से बढ़कर 2.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
बता दें कि शुक्रवार का दिन सीजन में सबसे सर्द रहा है। ठंड के कारण लोग घरों में दुबके रहे। मौसम विशेषज्ञों ने 48 घंटे में ठंड में इजाफा होने की संभावना जताई है।
बढ़ रही ठंड से रात में पाला गलन का अहसास करा रहा है। कभी दिन तो कभी रात का पारा लगातार गिर रहा है। बढ़ती ठंड के बीच जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। शाम होते ही सर्दी का असर और बढ़ जाता है। बुधवार रात इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात रही। इसके बाद शुक्रवार का दिन सीजन में सबसे सर्द रहा। सुबह कोहरा छाया हुआ था। इसके बाद धीरे-धीरे कोहरा कम हुआ तो हल्की धूप भी निकल आई। दिन में शीतलहर के कारण धूप में कंपकंपी छूटती रही। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्र्रता 88 और न्यूनतम 35 प्रतिशत दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो नए साल पर भी कड़ाके की ठंड का जोर रहेगा। पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस कारण से मैदानी क्षेत्रों में ठंड का यह दौर अभी जारी रहेगा। दिन में शीतलहर का प्रकोप और रात में पाले का असर बढ़ता जा रहा है। अभी वेस्ट यूपी में ठंड का असर ऐसे ही बना रहेगा।
देर से निकले वॉक पर
सर्दी छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए भारी है। बच्चों में निमोनिया और डायरिया का खतरा बढ़ रहा है। वहीं सुबह के समय मार्निंग वॉक पर निकलने वाले थोड़ा देर से बाहर निकले। सर्दी में शरीर को पूरी तरह ढककर बाहर निकलें।
जिला न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
सहारनपुर 1 16
बिजनौर 1.2 17.8
मुजफ्फरनगर 2.2 18.4
शामली 4 16
मेरठ 5 18
बागपत 5 19
अभी ठंड बनी रहेगी
शीतलहर का प्रकोप और बढे़गा, रात में पाला भी पडे़गा। वेस्ट यूपी में ठंड अभी बनी रहेगी, नए साल तक अभी राहत के आसार नहीं है। पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ रही है। दिन और रात का तापमान भी सामान्य से नीचे चल रहे है। इस कारण से ठंड बढ़ी हुई है। - डॉ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक आईआईएफएसआर
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/