फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Cold in West UP has increased and Friday is coldest day, it may rain

पश्चिमी यूपी में ठंड का कहर, शुक्रवार रहा सबसे सर्द दिन, बारिश के पूरे आसार

Sat, 05 Jan 2019 05:00 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 05 Jan 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
Meerut, Cold in West UP has increased and Friday is coldest day, it may rain
ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

नए साल में शुक्रवार का दिन सीजन में सबसे सर्द रहा। सर्दी का सितम बढ़ा तो तापमान भी गिर गया और आसमान पर हल्के बादल छा गए। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


शुक्रवार को दिन का तापमान 20 डिग्री से काफी नीचे आ गया। तापमान गिरने के साथ सर्दी भी बढ़ गई। सुबह के समय शीतलहर का प्रकोप ज्यादा था और धूप भी देर से निकली। दिन में हवा का असर रहा तो शाम होते होते और भी ठंड बढ़ गई। पहाड़ों पर सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी क्षेत्रों में पहुंच गया है। जिससे वेस्ट यूपी में मौसम बदल गया और ठंड भी बढे़गी। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। अधिकतम आर्द्रता 94 व न्यूनतम 56 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान 3.8 डिग्री की गिरावट और रात के तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि दिन का तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। रात का तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर रहा है। शनिवार और रविवार को आसमान पर बादल रहेंगे और बारिश की भी संभावना है। वेस्ट यूपी के कुछ हिस्सों में हल्के ओले भी पड़ सकते हैं। दिन के तापमान में गिरावट आएगी, जबकि रात का तापमान और बढे़गा।

पिछले चार दिन का तापमान  
तारीख  अधिकतम न्यूनतम  

1        21.0      4.9  
2        21.6       5.3  
3        21.8       6.8  
4       17.6      7.8

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed