{"_id":"63295aff93ed4773b4306ca8","slug":"meerut-clash-between-two-parties-in-mundali-area-thirteen-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: मुंडाली क्षेत्र में दिन निकलते ही दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, जमकर संघर्ष, 13 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मुंडाली क्षेत्र में दिन निकलते ही दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, जमकर संघर्ष, 13 लोग घायल
Tue, 20 Sep 2022 11:47 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:47 AM IST
सार
मेरठ के मुंडाली में मंगलवार सुबह नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें 13 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
meerut police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के मुंडाली थानाक्षेत्र में मंगलवार को दिन निकलते ही दो पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। दोनों पक्षों के करीब 13 लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जैसे-तैसे लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। वहीं सूचना पर तहसीलदार भी पहुंच गए और दोनों पक्षों को डीएम आवास पर ले गए। बताया कि डीएम दीपक मीणा से बातचीत के बाद ही मामला सुलझ सकेगा। संघर्ष में घायल लोगों का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव नगला कबूलपुर में गांव के बाहर खदान के गड्ढे हैं, जिसमें ग्राम प्रधान जिला पंचायत के सौजन्य से नाली का निर्माण करा रहा है। इस कारण गांव का गंदा पानी इन गड्ढों में आ जाता है। वहीं खदान के पास ही अनुसूचित समाज का एक पट्टा है जिसमें उन्होंने श्मशान बना रखे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Agniveer recruitment: मुजफ्फरनगर में आज से जोर-आजमाइश करेंगे 13 जिलों के युवा, पुलिस की भी अग्निपरीक्षा
विज्ञापन
अनुसूचित समाज के लोग गड्ढों में गंदे पानी के आने को लेकर विरोध कर रहे हैं। मंगलवार सुबह पानी के विवाद को लेकर प्रधान पक्ष व अनुसूचित समाज के लोग आमने-सामने आ गए।
इस दौरान जमकर कहासुनी हुई और फिर बात हाथापाई तक पहुंच गई। टकराव के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई और जमकर लाठी डंडे चले।
संघर्ष के दौरान तकरीबन 13 लोगों को चोटें आई हैं। संघर्ष की सूचना पर पुलिस पहुंची और मामला शांत किया। उधर सूचना मिलते ही तहसीलदार भी पहुंचे और दोनों पक्षों को डीएम आवास पर ले गए, ताकि बैठाकर बातचीत के द्वारा मामला सुलझाया जा सके।