फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: clash at BJP rally in Paratapur, stone pelting, two youth injured

मेरठ: परतापुर में भाजपा की रैली पर पथराव, मारपीट, दो युवक घायल  थाने पर भी हुई झड़प 

Tue, 12 Jan 2021 10:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 12 Jan 2021 10:54 PM IST
सार

  • काजमाबाद गून में भाजपाइयों ने निकाली थी श्रीराम मंदिर जन जागरूकता अभियान रैली
  • गून स्थित श्मशान घाट में महिला के अंतिम संस्कार के दौरान डीजे बंद न करने पर हुआ विवाद
  • दो वाहन क्षतिग्रस्त, दो युवक घायल, थाने पर भी दोनों पक्षों में हुई झड़प

विज्ञापन
Meerut: clash at BJP rally in Paratapur, stone pelting, two youth injured
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परतापुर में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली जा रही श्रीराम मंदिर जन जागरूकता बाइक रैली पर पथराव कर दिया गया। इस दौरान हुई मारपीट में दो युवक घायल हो गए जबकि पथराव में स्कूटी और मैजिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। परतापुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया तो काफी संख्या में दोनों पक्षों के लोग थाना परतापुर पहुंच गए और उनकी आपस में झड़प हो गई। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार काजमाबाद गून गांव में मंगलवार अपराह्न भाजपा के मंडल अध्यक्ष विनोद गुप्ता के नेतृत्व में श्रीराम मंदिर के प्रति जन जागरूकता अभियान के तहत बाइक रैली निकाली जा रही थी। रैली में 20 बाइक, एक कार, मैजिक वाहन आदि थीं। मैजिक वाहन पर डीजे बज रहा था। जिस समय रैली गूंज गांव के श्मशान घाट के पास पहुंची तो वहां एक ओमवती पत्नि सुखबीर का अंतिम संस्कार किया जा रहा था।
विज्ञापन


अंतिम संस्कार में शामिल जाट बिरादरी व अनुसूचित जाति के लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं से इस दौरान डीजे बंद करने को कहा, लेकिन आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीजे बंद नहीं किया। इस बात पर दोनों पक्षों के लोगों में गालीगलौज और मारपीट हो गई। इसी दौरान कुछ युवकों ने पथराव कर दिया, जिसमें दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए जबकि दो युवक घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एएसपी केके विश्नोई व एसओ परतापुर सतीश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। कुछ देर बाद ही भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा जाट बिरादरी और अनुसूचित जाति के काफी संख्या में लोग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से थाने में पहुंच गए।

दोनों पक्षों के बीच भिड़ंत होने पर जैसे-तैसे पुलिस ने शांत किया। इसी बीच रालोद नेता योगेंद्र कसूड़ी, डॉ. राजकुमार सांगवान, युवा रालोद नेता संजय चौधरी, सचिन शर्मा घाट, बसपा नेता दीपक राणा, हिंदू युवा वाहिनी के मनजीत कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंच गए और समझौते के प्रयास में लग गए। 

भाजपा नेता पर होगा मुकदमा
एएसपी कृष्ण कुमार विश्नोई के अनुसार भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने रैली की अनुमति नहीं ली थी, इसलिए लॉकडाउन उल्लंघन के चलते पुलिस की तरफ से मुकदमा किया जाएगा। दोनो पक्षों से तहरीर ले गई है, जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed