फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Chairman sexually assaulted on teenager

गन्ना समिति चेयरमैन पर दुष्कर्म का आरोप, किशोरी ने SSP से लगाई इंसाफ की गुहार

Sat, 01 Dec 2018 04:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 01 Dec 2018 04:14 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Chairman sexually assaulted on teenager
सांकेतिक तस्वीर

मेरठ में मोहिउद्दीनपुर गन्ना समिति चेयरमैन पर परतापुर क्षेत्र की एक किशोरी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित किशोरी का परिवार एसएसपी अखिलेश कुमार से मिला और चेयरमैन पर कार्रवाई की मांग की। किशोरी ने चेयरमैन के भाई और भतीजे को भी दुष्कर्म में लिप्त बताया है। किशोरी आठ माह की गर्भवती बताई जा रही है। एसएसपी ने परतापुर पुलिस को जांच के आदेश दिये हैं। 

विज्ञापन


परिजनों के साथ पुलिस ऑफिस पहुंची किशोरी ने बताया कि वह चेयरमैन के घर काफी समय से काम करती आ रही थी। एक दिन गन्ना समिति चेयरमैन ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद चेयरमैन ही नहीं उसका भाई और भतीजा भी समय-समय पर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। 
विज्ञापन


एक दिन उसे खुद के गर्भवती होने का पता चला। उसने अपने परिवार को पूरी जानकारी दी। आरोपी के प्रभावशाली होने के कारण परिवार ने उच्चाधिकारियों से शिकायत करने का मन बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गन्ना समिति चेयरमैन ने खुद पर लगे आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि गांव की रंजिश के चलते उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है। जिस किशोरी ने आरोप लगाया है, वह केवल 15 जून से 15 जुलाई तक एक माह उनके यहां रही। ऐसे में फिर वह आठ माह की गर्भवती कैसे हो सकती है? 

चेयरमैन का कहना है कि वह डीएनए टेस्ट को तैयार हैं। वहीं इंस्पेक्टर परतापुर नीरज मलिक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच उपरांत सामने आये तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed