फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut CCSU examinations postponed from July 20 to July 27 due to Kanwar Yatra

Meerut: सीसीएसयू की 20 जुलाई से 27 जुलाई की परीक्षाएं स्थगित, कांवड़ यात्रा की वजह से विवि प्रशासन ने लिया फैसला

Fri, 08 Jul 2022 08:38 PM IST
अनुराग सक्सेना माई सिटी रिपोर्टर, मेरठ
माई सिटी रिपोर्टर, मेरठ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 08 Jul 2022 08:38 PM IST
सार

शिवरात्रि 26 जुलाई को है। इसके चलते कांवड़ यात्रा 15 जुलाई के बाद शुरू हो जाएगी। मुजफ्फरनगर से दिल्ली तक कांवड़ियों की बड़ी भीड़ रहती है। इसको देखते हुए विवि प्रशासन ने 20 जुलाई से 27 जुलाई की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।

विज्ञापन
Meerut CCSU examinations postponed from July 20 to July 27 due to Kanwar Yatra
सीसीएसयू। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांवड़ यात्रा को देखते हुए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) कैंपस और कॉलेजों में 20 जुलाई से 27 जुलाई तक की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। नई तिथि की घोषणा विवि प्रशासन बाद में करेगा। छात्र-छात्राएं विवि की वेबसाइट से अपडेट रहें।

विज्ञापन


शिवरात्रि 26 जुलाई को है। इसके चलते कांवड़ यात्रा 15 जुलाई के बाद शुरू हो जाएगी। मुजफ्फरनगर से दिल्ली तक कांवड़ियों की बड़ी भीड़ रहती है। कई दिन तक मुजफ्फरनगर से मेरठ, गाजियाबाद के मार्ग पर वाहनों का आवागमन भी बंद हो जाता है। इसको देखते हुए विवि प्रशासन ने 20 जुलाई से 27 जुलाई की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।

विज्ञापन

कैंपस-कॉलेजों में आजकल प्रोफेशनल के सेमेस्टर कोर्सों एवं बीएड की परीक्षाएं चल रही हैं। 12 जुलाई से एलएलबी-एलएलएम की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। 13 जुलाई से प्रोफेशनल के दूसरे कोर्सों की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। विवि प्रशासन का कहना है कि बाकी परीक्षाएं निर्धारित तिथि को यथावत समय पर होंगी।

बीएड के चार पेपर की तिथि में हुआ बदलाव

सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में आयोजित हो रही बीएड की परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। चार पेपरों की तिथि विवि ने बदल दी है। नई तिथि की सूचना विवि की वेबसाइट पर अपलोड की गई है। बीएड के पेपर कोड ई-201 की 15 जुलाई को होने वाली परीक्षा अब 28 जुलाई को होगी। 20 जुलाई को होने वाली कोड ई-202 की परीक्षा 30 जुलाई को होगी। 20 जुलाई को होने वाली कोड ई-208 एवं ई-209 की परीक्षा अब 01 अगस्त को होगी। ये पेपर दोपहर 11 बजे से दो बजे की पाली में होंगे। पेपरों में बदलाव की तिथि सीसीएसयू की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

एलएलबी के तीन केंद्रों में हुआ बदलाव

सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में 12 जुलाई से आयोजित की जानी वाली तीन वर्षीय एलएलबी परीक्षा के तीन केंद्रों में बदलाव किया है। ये तीनों केंद्र गौतमबुद्धनगर के हैं। बदले गए केंद्रों की जानकारी विवि की वेबसाइट से ली जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed