{"_id":"683bf646142f99fb280f5abb","slug":"meerut-ccsu-did-such-a-miracle-gave-78-marks-out-of-70-to-the-girl-students-2025-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: सीसीएसयू ने किया ऐसा कमाल, छात्राओं को 70 में से दे दिए 78 अंक, परीक्षा नियंत्रक बोले- हमें नहीं पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सीसीएसयू ने किया ऐसा कमाल, छात्राओं को 70 में से दे दिए 78 अंक, परीक्षा नियंत्रक बोले- हमें नहीं पता
Sun, 01 Jun 2025 12:14 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:14 PM IST
सार
होम साइंस प्रैक्टिकल फूड साइंस विषय में सीसीएसयू ने अधिकतम अंकों से भी ज्यादा अंक छात्राओं को दे दिए हैं। इस मामले की जांच करने की बात अधिकारी कह रहे हैं।
विज्ञापन
CCSU, सीसीएसयू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय ने एमए होम साइंस प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट में सीसीएसयू ने कमाल करते हुए छात्राओं को होम साइंस प्रैक्टिकल फूड साइंस विषय के एक्सटर्नल में 70 में 78 अंक दे दिए हैं।
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से हाल ही में होम साइंस विषय का परीक्षा परिणाम जारी किया गया है। होम साइंस प्रैक्टिकल फूड साइंस विषय के एक्सटर्नल में छात्रा बतूल जैदी को अधिकतम 70 में से 78 और इंटरर्नल अधिकतम 30 में से 24 अंक दिए गए हैं। जिससे छात्रा के 100 में से 102 अंक हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे ही छात्रा रहतनूमा को भी 70 में से 78 अंक मिले हैं। इसके अलावा छवि को 70 में से 79 अंक, कृतिका को 70 में से 75, तनू को 70 में से 75, शबीना को 70 में से 80, सोनिया को 70 में से 76, शाल्वी को 70 में से 76 अंक दिए गए हैं। इसके अलावा सभी छात्राओं को इंटरर्नल अधिकतम 30 में से 24 अंक दिए गए हैं।
सीसीएसयू छात्र नेता शान मुहम्मद ने कुलपति से शिकायत करते हुए जांच की मांग की है। ऐसे में विश्वविद्यालय की कंपनी से लेकर रिजल्ट तैयार करने वाली कमेटी तक पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
संज्ञान में नहीं है मामला
इस तरह का मामला अभी मेरे संज्ञान में नहीं आया है। अगर कोई मामला है तो उसकी जांच कर सही करा लिया जाएगा।
- भूपेंद्र सिंह, कार्यवाहक परीक्षा नियंत्रक
इस तरह का मामला अभी मेरे संज्ञान में नहीं आया है। अगर कोई मामला है तो उसकी जांच कर सही करा लिया जाएगा।
- भूपेंद्र सिंह, कार्यवाहक परीक्षा नियंत्रक