Meerut: हिस्ट्रीशीटर पर घर में घुसकर हमले का आरोप, अपहरण का प्रयास, पांच के खिलाफ मुकदमा
मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क विभाग के निरीक्षक की शिकायत पर हिस्ट्रीशीटर समेत पांच लोगों के खिलाफ घर में घुसकर हमला, धमकी और अपहरण के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घर में घुसने और धमकी देने का आरोप
गांव कैली निवासी केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क विभाग के निरीक्षक अतुल त्यागी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार देर शाम गांव के हिस्ट्रीशीटर अभिषेक उर्फ कलवा अपने साथियों तुषार उर्फ राजा, विपिन, हर्षित और लव के साथ कार से उनके घर पहुंचा।
आरोप है कि सभी लोग जबरन घर में घुसने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया गया। शिकायत के अनुसार अभिषेक ने उन पर हथियार तानते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी उन्हें जबरन अपने कब्जे में लेकर ले जाना चाहते थे और उनकी हत्या की मंशा रखते थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनका अपहरण करने का प्रयास किया।
घटना के बाद परिवार के लोग भयभीत हैं और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
शिकायतकर्ता का कहना है कि पूरी घटना घर के बाहर लगे निगरानी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। इसी आधार पर उन्होंने सभी आरोपियों को नामजद करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस के अनुसार आरोपी अभिषेक उर्फ कलवा के खिलाफ पहले भी विभिन्न मामलों में कार्रवाई हो चुकी है और वह थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
जल्द होगी गिरफ्तारी: पुलिस
कार्यवाहक क्षेत्राधिकारी पंकज लवाणिया ने बताया कि शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।