{"_id":"66ae5cb1ad7bf1f593077131","slug":"meerut-case-registered-against-five-including-nursing-home-operator-for-gang-rape-2024-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: सामूहिक दुष्कर्म में नर्सिंग होम संचालक समेत पांच पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: सामूहिक दुष्कर्म में नर्सिंग होम संचालक समेत पांच पर केस दर्ज
Sat, 03 Aug 2024 10:07 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sat, 03 Aug 2024 10:07 PM IST
सार
मेडिकल थाना क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद नाबालिग ने की आत्महत्या।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विज्ञापन
यह घटना अगस्त 2022 की है, पुलिस ने अब कोर्ट के आदेश पर राधा गोविंद नर्सिंग होम संचालक मयंक त्यागी, वीरेंद्र शर्मा, मोहित शर्मा और दो अज्ञात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
मेडिकल थाना क्षेत्र की रहने वाली एक दलित युवती ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि वह दिल्ली में नौकरी करता थी। मयंक त्यागी ने नर्सिंग होम में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोप है कि इसके बाद मयंक ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़िता से सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता का अश्लील वीडियो तैयार कर वायरल करने की धमकी दी। अस्पताल में पीड़िता से की जा रही छेड़छाड़ और खींचतान का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिया था, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।