फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Cantt Board XI defeated the Electricity Department by one run.

Meerut News: मेरठ कैंट बोर्ड इलेवन ने बिजली विभाग को एक रन से हराया

Mon, 21 Sep 2026 06:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 21 Sep 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
Meerut Cantt Board XI defeated the Electricity Department by one run.
गांधी बाग क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद विजेता टीम
-- गांधी बाग क्रिकेट एकेडमी में खेला गया मैच
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गांधी बाग क्रिकेेट एकेडमी में मेरठ कैंट बोर्ड इलेवन और बिजली विभाग इलेवन की टीम के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में कैंट बोर्ड इलेवन ने एक रन से मैच जीता। मैच में बल्लेबाजी करने उतरी मेरठ कैंट बोर्ड इलेवन की शुरुआत सधी हुई रही। कप्तान सीईओ जाकिर हुसैन ने 25 गेंद में 3 चौकों की मदद से 24 रन की पारी खेली।
शब्बारुल हसन ने 39 गेंद में 5 चौकों के साथ 42 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। आशु ने भी 19 रन का योगदान दिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए। बिजली विभाग इलेवन की ओर से करण बालियान ने 3 विकेट, हिमांशु ने 2 विकेट लिए। 134 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिजली विभाग इलेवन की टीम की शुरुआत में झटके लगे। कैंट बोर्ड के कप्तान जाकिर हुसैन ने किफायती गेंदबाजी करते हुए ओपनर नितिन तेवतिया को 13 और कप्तान हिमांशु को 20 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा।
विज्ञापन

मनीष पंवार ने 27 गेंद में 25 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन जग्गा ने उन्हें बोल्ड कर मैच का रुख मोड़ दिया। अंतिम ओवर में जीत के लिए जरूरी रन बनाने के प्रयास में मनजीत सिंह रन आउट हो गए और टीम 132 रन पर ऑल आउट हो गई। कैंट बोर्ड ने एक रन से मैच जीता। कैंट बोर्ड की ओर से तनकीब अख्तर ने 3 विकेट झटके, जबकि कप्तान सीईओ जाकिर हुसैन और जग्गा ने 2-2 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed