{"_id":"67de6897c0f3c14f990309cd","slug":"meerut-canter-driver-assaulted-on-national-highway-canter-was-stopped-on-suspicion-of-cattle-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: नेशनल हाईवे पर कैंटर चालक के साथ मारपीट, गोवंश के शक में रोका था कैंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: नेशनल हाईवे पर कैंटर चालक के साथ मारपीट, गोवंश के शक में रोका था कैंटर
Sat, 22 Mar 2025 01:12 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:12 PM IST
सार
मेरठ में नेशनल हाईवे 58 पर भैंस लेकर जा रहे समर गार्डन निवासी फुरकान के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी।
विज्ञापन
ट्रक चालक को पीटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में नेशनल हाईवे 58 पर जाटोली फ्लाईओवर के ऊपर कैंटर में भैंस लेकर जा रहे समर गार्डन निवासी फुरकान को कुछ असामाजिक तत्वों ने रोक लिया। युवकों ने कैंटर के अंदर गोवंश होने की बात कहते हुए चालक के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद युवकों ने कैंटर में जाकर देखा तो अंदर भैंस थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। वहीं मारपीट करने वाले युवक मौके से भाग गए। पुलिस ने घायल फुरकान को अस्पताल में भर्ती कराया। फुरकान ने बताया कि वह मुजफ्फरनगर से भैंस लेकर पूर्व सांसद की फैक्ट्री में जा रहा था।
विज्ञापन