फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MEERUT: Campaign has no effect, residents are fiercely breaking rules, fined 2 lakh in four days

MEERUT: अभियान का नहीं कोई असर, जमकर नियम तोड़ रहे शहरवासी, चार दिन में ही 2 लाख जुर्माना

Sun, 06 Nov 2022 11:22 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 06 Nov 2022 11:22 AM IST
सार

मेरठ में यातायात नियमों को लेकर शहरवासी बिल्कुल भी सजग नहीं हैं। तमाम अभियान और जागरुकता कार्यक्रम चलाने के बावजूद लोग नियमों का पालने करने को तैयार नहीं हैं।  यातायात माह के तहत केवल चार ही दिन में सेकड़ों लोगों के चालान किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
MEERUT: Campaign has no effect, residents are fiercely breaking rules, fined 2 lakh in four days
jam in meerut, Meerut traffic - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

मेरठ में यातायात माह के तहत जागरूक करने के बावजूद शहर में नियमों का जमकर उल्लंघन किया जा रहा है। लोगों को चालान का कोई डर नहीं है। वे नियमों की परवाह किए बिना नियम तोड़कर वाहन दौड़ा रहे हैं।

विज्ञापन


बस उन्हें अपनी मर्जी से वाहन दौड़ाने है। आईटीएमएस चौराहों पर जहां प्रतिदिन हजारों चालान ऑनलाइन कट रहे हैं, वहीं यातायात माह के तहत भी चालान काटे जा रहे हैं। नियमों की अनदेखी का आलम यह है कि महज चार दिन में ही शहर के 2570 लोग चालान कटवा चुके हैं और उनसे 2 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला जा चुका है।
विज्ञापन


एक से 30 नंवबर तक यातायात माह मनाया जाता है। इसके तहत दुपहिया चालकों को हेलमेट लगाने, नशे में वाहन न चलाने, चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट, प्रदूषण सहित अन्य प्रमाण पत्रों के साथ वाहनों का संचालन करने की हिदायत दी जा रही है। चालान भी काटे जा रहे हैं, लेकिन अधिकतर लोग न तो जागरूक हो रहे हैं और न ही उन्हें जुर्माने या कार्रवाई का डर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हिस्ट्रीशीटर की हत्या का राज: कातिल दोस्त ने पूछताछ में उगला पूरा सच, मर्डर के बाद गंगा में नहाने गया था अंकुर

चार दिन में काटे गए चालान
तिथि           कुल चालान   बिना हेलमेट    तीन सवारी                   जुर्माना (रुपये)

दो नवंबर       594          305              27                       62150
तीन नवंबर     716          366              42 सीट बेल्ट           62300
चार नवंबर     673          328              31 सीट बेल्ट,          57400
                                                    03 गलत दिशा
पांच नवंबर     587          ---               45                       26000
                                                    07 रॉग साइड
                                                    01 मॉडिफाइड सायलेंसर
जाम से भी निजात नहीं
यातायात नियमों की अनदेखी, रैपिड रेल का काम, अतिक्रमण और पुलिस टीमों की ढिलाई के कारण जाम की समस्या भी दूर नहीं हो पा रही है। हाईवे से लेकर शहर के प्रमुख मार्गों और बाजारों में घंटों तक जाम के हालात बन रहे हैं। शादियों के सीजन में यह समस्या और गंभीर हो गई है। इससे पहले वेस्ट एंड रोड पर बनाया गया स्पेशल प्लान भी किसी काम न आ सका।
 
लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए ही यातायात माह चलाया जा रहा है। यदि लोग नहीं मानेंगे तो चालान तो करने ही पड़ेंगे। बेहतर होगा कि लोग खुद अधिक सजग हों और चालान जैसी कार्रवाई और हादसों की संभावना से बचें। - जितेंद्र श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed