Meerut: बिग बॉस के घर अर्चना गौतम से मिलने पहुंचे भाई गुलशन, बोले- हमेशा सच बोलती है बहन
बिग बॉस के घर अर्चना गौतम से मिलने उनके भाई पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि अर्चना मस्त मौला हैं और व हमेशा सच बोलती हैं। यही नहीं अर्चना शनिवार को ट्वीटर पर टॉप ट्रेंडिंग में रहीं।
विस्तार
अर्चना मस्त मौला हैं और हमेशा सच बोलती हैं। यह बात बिग बॉस 16 की प्रतिभा अर्चना गौतम के भाई गुलशन गौतम ने कही। अन्य ने भी इस बात को माना कि शो में सबसे सच्चा व्यक्तित्व सिर्फ अर्चना का ही है।
गंगानगर निवासी मॉडल एवं अभिनेत्री अर्चना गौतम पिछले तीन महीने से कलर्स के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 16 का हिस्सा हैं।
शनिवार को बिग बॉस के घर में प्रतिभागियों के घरवालों को बुलाया गया। इसमें अर्चना के छोटे भाई गुलशन गौतम भी एपिसोड में पहुंचे और अर्चना का समर्थन करते दिखाई दिए। शो के होस्ट सलमान खान की ओर से अर्चना को लेकर किए गए सवाल पर गुलशन ने कहा कि उनका व्यक्तित्व काफी खुशमिजाज और साफ है। वह अपने मुद्दे खुद बनाती हैं और जो सही होते हैं।
यह भी पढ़ें: Meerut Jewelry Expo: आज से हुआ ज्वेलरी शो का आगाज, देश भर से पहुंचे सराफा व्यापारी, ये है खास आकर्षण
अर्चना ने हार नहीं मानी
अर्चना के लिए शो में यह हफ्ता खास नहीं रहा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी बात सबके सामने रखी। अन्य प्रतिभागी एमसी स्टेन ने अर्चना के परिवार के खिलाफ अपशब्द इस्तेमाल किए थे। जवाब में अर्चना की बातों को लेकर सारा घर अर्चना के खिलाफ हो गया। फिर भी वह मजबूत रहीं।
ट्विटर पर अर्चना रही ट्रेंडिंग
शनिवार को सारा दिन अर्चना गौतम ट्विटर पर ट्रेंडिंग रहीं। उनके प्रशंसकों ने #BB16mastermindarchana पर लगातार ट्वीट कर अर्चना का साथ दिया। कुछ ने लिखा की अर्चना घर के प्रत्येक कंटेस्टेंट का असली चेहरा दिखा रही हैं।