Meerut: तालाब में डूबे युवक का शव बरामद, गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, परिवार में मचा कोहराम
Meerut News : तालाब में डूबे युवक का शव बरामद कर लिया गया। वहीं, परिजनों ने इस संबंध में गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ उकसाकर तालाब में कूदने का लगाते हुए तहरीर दी है।
विस्तार
मेरठ जनपद में मवाना के गांव किशनपुर बिराना में रविवार शाम तालाब में डूबे युवक का शव एसडीआरएफ की टीम ने बुधवार सुबह तालाब से बरामद कर लिया। शव मिलते ही परिजनों ने कोहराम मच गया। परिजनों ने शव पुलिस को देने से इन्कार कर दिया और कार्रवाई की मांग करने लगे। युवक के भाई ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किय।
गांव किशनपुर बिराना निवासी रामकुमार (35) पुत्र भूप सिंह रविवार को पड़ोस में आई बरात में डीजे पर डांस कर रहा था। इसी दौरान वह तालाब में जा गिरा था। सोमवार को गांव वालों की जानकारी पर पुलिस गांव पहुंची और गोताखोरों के माध्यम से रामकुमार को तलाश कराने का प्रयास किया।वहीं, मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम ने भी तालाब में रामकुमार को खोजने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका था। एसडीआरएफ की टीम रात को गांव में ही रुकी थी। बुधवार की सुबह फिर से मोटर बोट और कांटे की मदद से टीम ने रामकुमार की तलाश शुरू की। कुछ ही मिनटों में रामकुमार का शव मिल गया।
भाई ने तीन लोगों पर लगाया गंभीर आरोप
मृतक के भाई श्याम कुमार ने थोन में तहरीर दी। बताया कि कुछ समय से गांव का युवक उसके भाई को जान से मारने की धमकी दे रहा था। तीन दिसंबर की रात नौ बजे आरोपी सहित तीन लोगों ने उसके भाई को घर से बुलाया। उसे शराब पिलाई और फिर तालाब में धक्का दे दिया होगा। रात में 10 बजे एक आरोपी ने घर पर सूचना दी कि उसका भाई तालाब में डूब गया है।
इसके बाद मौके पर जाकर लोगों से पूछा, लेकिन किसी ने उसे तालाब की ओर जाते हुए नहीं देखा। छह दिसंबर की सुबह 10 बजे रामकुमार का शव खोलने के बाद तालाब से मिला। थाना प्रभारी सुभाष सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: आमने-सामने: न्यूटिमा विवाद को लेकर अतुल प्रधान का अनशन जारी, IMA चिकित्सक बोले-हमें गुंडों का डर नहीं