{"_id":"6a92aa99606b9f641d071781","slug":"meerut-bku-krantikari-stages-jal-satyagraha-in-salawa-gangnahar-demands-withdrawal-of-the-ugc-bill-2026-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: सलावा गंगनहर में भाकियू (क्रांतिकारी) का जल सत्याग्रह, यूजीसी बिल वापसी और जातिगत आरक्षण समाप्ति की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: सलावा गंगनहर में भाकियू (क्रांतिकारी) का जल सत्याग्रह, यूजीसी बिल वापसी और जातिगत आरक्षण समाप्ति की मांग
Sat, 29 Aug 2026 03:17 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sat, 29 Aug 2026 03:17 PM IST
सार
हाथों में तख्तियां और बैनर लिए भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) के कार्यकर्ता गंगनहर में उतर गए। अध्यक्ष राजीव राणा ने कहा कि जाति और आरक्षण के बजाय केवल योग्यता के आधार पर अधिकार व अवसर मिलने चाहिए।
विज्ञापन
गंगनहर के पानी में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) संगठन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सलावा स्थित मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के पास गंगनहर में उतरकर जोरदार प्रदर्शन और जल सत्याग्रह किया। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में थोपे जा रहे नियमों का विरोध करते हुए यूजीसी बिल को तत्काल रद्द करने और देश से जातिगत आरक्षण व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षा पर किसी वर्ग विशेष के कब्जे को समाप्त कर पूरे देश में एक समान शिक्षा नीति लागू की जानी चाहिए। संगठन के अध्यक्ष राजीव राणा ने कहा कि जाति और आरक्षण के नाम पर देश को बांटने के बजाय केवल योग्यता के आधार पर अधिकार और अवसर मिलने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगनहर के पानी में घंटों खड़े रहकर कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में असंवैधानिक व अन्यायपूर्ण फैसलों पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि योग्यता आधारित व न्यायपूर्ण व्यवस्था लागू नहीं हुई तो यह आंदोलन और बड़ा रूप लेगा। मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा।
ये भी देखें...
दिग्विजय भाटी प्रकरण: 10 सितंबर को महापंचायत का एलान, डीआईजी सहारनपुर की जांच पर नजर; भाटी ने दी ये चेतावनी
ये भी देखें...
दिग्विजय भाटी प्रकरण: 10 सितंबर को महापंचायत का एलान, डीआईजी सहारनपुर की जांच पर नजर; भाटी ने दी ये चेतावनी