फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: BJP leader Vineet Sharda gave an ultimatum to the officials till Sunday to open the incident of theft

Meerut: भाजपा नेता विनीत शारदा ने चोरी की घटना खोलने का अधिकारियों को रविवार तक दिया अल्टीमेटम

Thu, 30 Mar 2023 04:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 30 Mar 2023 04:36 PM IST
सार

मेरठ में कुंबल कर चोरी की घटना का खुलासा करने को लेकर भाजपा नेता ने विनीत शारदा को रविवार तक का समय दिया है। वहीं घटना नहीं खुलने पर मुख्यमंत्रियों से दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की बात कही है। 

विज्ञापन
Meerut: BJP leader Vineet Sharda gave an ultimatum to the officials till Sunday to open the incident of theft
भाजपा नेता विनीत शारदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा ने अधिकारियों पर नाराजगी जताई। थाना नौचंदी में अंबिका ज्वेलर्स के यहां सुरंग खोदकर हुई डकैती की घटना के तीन दिन बाद भी खुलासा नहीं होने पर आज फिर न्यू अंबिका ज्वेलर्स पर पहुंचकर सर्राफा व्यापारी को भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने आश्वासन एवं ढाढ़स बंधाया और भरोसा दिलाया कि यह घटना मय माल के जल्दी खुलेगी।
विज्ञापन


कहा कि अब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार नहीं है। अब उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार में कोई भी अपराधी बच नहीं पाएगा। साथ ही विनीत शारदा ने कहा कि व्यापारी मेरी आत्मा हैं। मैं अपनी आत्मा का नुकसान कभी नहीं होने दूंगा, भाजपा नेता ने सीओ सिविल लाइन को मौके पर बुलाकर उनसे जवाब-तलब करते हुए कहा कि तीन दिन होने के बाद भी अभी तक अपराधी आपकी पकड़ से दूर हैं और घटना का खुलासा न होना यह दर्शाता है कि आप इसमें ढुलमुल रवैया अपना रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि यह समाजवादी पार्टी की सरकार नहीं यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। हमारी सरकार में किसी भी कीमत पर अपराधियों को बख्शा नहीं जा रहा है। इसलिए मैं पुलिस-प्रशासन को खुली चुनौती देता हूं कि रविवार तक पूरी घटना का सफल अनावरण होना चाहिए, अन्यथा में मुख्यमंत्री के समक्ष इस पूरे मामले को रखकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई कराने की मांग करुंगा।

शारदा ने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है इससे पहले भी चार बार सुरंग बनाकर डकैती के मामले सामने आ चुके हैं लेकिन पुलिस अभी तक किसी ठोस कार्यवाही तक नहीं पहुंची है। इस मामले में आप सभी अधिकारियों से यही कहना चाहता हूं कि आप ठोस कार्रवाई करते हुए  माल बरामद कर रविवार तक सभी अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम करें, जिससे पुलिस की साफ छवि बरकरार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed