{"_id":"63cbb2f8322c070e6f7a66b0","slug":"meerut-bike-riding-youth-showed-a-deadly-stunt-on-delhi-road-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: ट्रैफिक पुलिस के अभियान को ठेंगा दिखा रहे नौजवान, दिल्ली रोड पर बाइक सवार युवकों ने किया जानलेवा स्टंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: ट्रैफिक पुलिस के अभियान को ठेंगा दिखा रहे नौजवान, दिल्ली रोड पर बाइक सवार युवकों ने किया जानलेवा स्टंट
Sat, 21 Jan 2023 03:35 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 21 Jan 2023 03:35 PM IST
सार
मेरठ में युवाओं को न तो ट्रैफिक नियमों की फिक्र है और न ही जान की परवाह है। शनिवार को दिल्ली रोड पर ट्रैफिक पुलिस के यातायात माह को ठेंगा दिखाकर बाइक सवार युवकों ने दिल्ली रोड पर जानलेवा स्टंट किया।
विज्ञापन
स्टंट दिखाते युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में दिल्ली रोड पर बाइक पर स्टंट करते हुए लड़कों का वीडियो सामने आया है। बेखौफ लड़के बीच सड़क में फुल स्पीड पर बाइक दौड़ा रहे हैं। वो चलती बाइक पर स्टंट कर रहे हैं। अपनी स्टंटबाजी को युवक मोबाइल में कैद करते हुए जा रहे हैं। कुछ राहगीरों ने युवकों की हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस वीडियो के आधार पर इन युवकों को ढूंढ रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:Meerut News Live: इन्वेस्टर्स सम्मिट में आए 17 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, एमडीए का ध्वस्तीकरण अभियान आज
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक दिल्ली रोड सदर थाना क्षेत्र का है। जहां 4 लड़के 2 बाइक्स पर स्टंट करते दिख रहे हैं। ये फैज-ए-आम डिग्री कॉलेज के बाहर से गुजरते हुए दिल्ली रोड की तरफ बाइक दौड़ा रहे हैं। बाइक को कभी पीछे से स्पलिट करते हैं तो कभी आगे से उठाते हैं।
विज्ञापन
दोनों बाइक पर बैठे लड़कों में स्टंट करने की होड़ लगी है। वीडियो में युवकों की सारी स्टंटबाजी कैप्चर हो गई है। सीओ कैंट एसपी विवेक यादव का कहना है कि वीडियो मिला है इसके आधार पर जांच कर रहे हैं कि ये लड़के कौन हैं।