Meerut: सेना वाहन पलटने से हादसा, किठौर के राहुल हुए बलिदान, पांच साल के बेटे ने दी मुखाग्नि
मेरठ के किठौर क्षेत्र के भड़ौली गांव के सेना जवान राहुल की जम्मू-कश्मीर में वाहन पलटने से मौत हो गई। पांच साल के बेटे ने मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी, पूरे गांव में शोक की लहर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के भड़ौली गांव निवासी राहुल, जो भारतीय सेना में तैनात थे, उनका जम्मू कश्मीर के अखनूर क्षेत्र में सेना का वाहन पलटने से बलिदान हो गया। इसकी सूचना यूनिट हेड द्वारा परिवार को दी गई। राहुल का पार्थिव शरीर रविवार देर रात गांव पहुंचा। बेटे के बलिदान की खबर सुनते ही पिता हेम सिंह, माता इमला और पत्नी सोनल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
सोमवार सुबह पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया तो हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल और पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवेन्द्र गुर्जर समेत कई जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि दी।
यह भी पढ़ें: Meerut Metro: पीएम मोदी की मेरठ जनसभा की तैयारियां तेज, लगा जर्मन हैंगर, 1200 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
पांच साल के बेटे ने दी मुखाग्नि
शहीद राहुल के पांच साल के बेटे दिव्यांश ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार से पहले बेटे ने अपने पिता को गंगाजल अर्पित किया, यह दृश्य देखकर हर व्यक्ति भावुक हो गया।
2016 में हुए थे सेना में भर्ती
परिजनों के अनुसार राहुल वर्ष 2016 में सेना में भर्ती हुए थे। उनकी शादी करीब छह साल पहले अमरोहा निवासी सोनल से हुई थी। राहुल तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे।
जयकारों के साथ दी अंतिम विदाई
अंतिम संस्कार के दौरान 'जब तक सूरज चांद रहेगा, राहुल तेरा नाम रहेगा' के नारों से पूरा गांव गूंज उठा। ग्रामीणों ने अपने वीर सपूत को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।