मेरठ: फलावदा में पुलिस के साथ मारपीट, कई सिपाही घायल, सरूरपुर में ब्लॉक प्रमुख पर हमला, बाल-बाल बचा परिवार
मेरठ जनपद के फलावदा में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ मारपीट कर दी गई। मारपीट में कई सिपाही घायल हो गए। उधर, सरूरपुर में ब्लॉक प्रमुख पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इस दौरान पूरा परिवार बाल-बाल बचा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के फलावदा में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ लोगों ने मारपीट कर दी। मारपीट में कई सिपाही घायल हो गए। वहीं घटना के संबंध में नामजद और अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर, सरूरपुर में बदमाशों ने ब्लॉक प्रमुख पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें पूरा परिवार बाल-बाल बचा।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के अमरोली उर्फ बड़ा गांव के पास कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे हैं। यह भी सूचना मिली थी कि कुछ लोगों के साथ बदमाशों ने लूटपाट की है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने झगड़ा कर रहे लोगों को समझाने और बीच-बचाव कराने का प्रयास किया। लेकिन झगड़ा कर रहे लोगों ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया। आरोपियों द्वारा किए गए हमले से मौके पर भगदड़ मच गई। वहीं आरोपियों द्वारा किए गए हमले में सिपाही सुनील सिर में चोट लगने से घायल हो गया, जबकि सिपाही कपिल, सचिन, दीपक, प्रवेश आदि सिपाहियों को गुम चोट आई है।
बताया गया कि पुलिस की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं घटना के संबंध में पुलिस ने पांच लोगों को नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि सोमवार देर रात झगड़े की सूचना मिली थी। आरोपियों द्वारा पुलिस के साथ मारपीट की गई है। सिपाही घायल हुए हैं। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: The Burning Bus: मेरठ के गढ़ रोड पर बरात की बस में लगी आग, बाल-बाल बचे 50 यात्री
सरूरपुर में बदमाशों ने किया जानलेवा हमला
सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई स्थित अपने आवास जाते समय ब्लॉक प्रमुख मनोज चौहान पर दो बाइक सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की। हमले में ब्लॉक प्रमुख परिवार सहित बाल-बाल बच गए। वहीं शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और एक बाइक सवार बदमाश को दबोच लिया, जबकि एक बदमाश भागने में कामयाब रहा।
यह भी पढ़ें: UP: दिवाली से पहले बुझे दो घरों के 'चिराग', दुर्घटना में दोस्तों की मौत, दो महीने बाद थी एक की शादी; छाया मातम
वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है। पीड़ित ब्लॉक प्रमुख ने थाने में तहरीर दी है।