Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut athletes hoisted the flag in Para National Games

Meerut News: पैरा नेशनल खेलों में मेरठ के एथलीटों ने लहराया परचम

Thu, 20 Feb 2025 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Meerut athletes hoisted the flag in Para National Games
मेरठ। पैरा नेशनल खेलों का आयोजन तमिलनाडु के चेन्नई में हो रहा है। इन खेलों में मेरठ के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। मेरठ की फातिमा खातून ने डिस्कस थ्रो, अनमोल ने जेवलिन में, रिया ने शॉटपुट में स्वर्ण पदक जीता। शाॅटपुट में आयुष, 100 मीटर दौड़ में अनुराधा और रितिका ने रजत पदक जीता। इसके अलावा रवि और अनुभव ने कांस्य पदक जीता। अभी प्रतियोगिता में मेरठ के कई एथलीटों का नंबर आना बाकी है।
विज्ञापन

पैरा नेशनल खेलों का आयोजन चेन्नई में 17 फरवरी से किया जा रहा है। प्रतियोगिता के पहले दो दिन में ही मेरठ के पैरा एथलीटों ने कुल पांच पदक 3 स्वर्ण और दो कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। इन खेलों में मेरठ से कुल 12 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इनमें एफ 56 श्रेणी डिस्कस थ्रो में फातिमा, एफ-46 शॉटपुट में रिया सिंह, एफ-32 शॉटपुट में दीपिका, एफ 42 100 मीटर दौड़ में रितिका पाल, एफ-55 भाला फेंक और शॉटपुट में अनमोल वशिष्ठ, एफ 53 भाला फेंक और डिस्कस थ्रो में आयुष, एफ 53 भाला फेंक और शाॅटपुट में नितिन, टी-36 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में अनुभव, टीम 35 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में रवि कुमार, एफ-40 शॉटपुट और भाला फेंक में शेखर गुर्जर, एफ-57 शॉटपुट और डिस्कस में प्रियांश और टी-11 100 मीटर और लंबी कूद में गौरव कुमार प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

इन्होंने जीते पदक
इनमें पहले दो दिनों में फातिमा खातून ने डिस्कस थ्रो में 18.85 मीटर दूरी तय कर पहला स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा अनमोल वशिष्ठ ने भाला फेंक में 28.23 मीटर दूरी तय कर पहला स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक जीता। रिया सिंह ने शॉटपुट में 8.50 मीटर गोला फेंकर पहला स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक जीता। आयुष ने शाॅटपुट एफ-53 श्रेणी में रजत पदक जीता। अनुराधा ने टी-47 100 मीटर दौड़ में और रितिका ने एफ-44 में रजत जीता। इनके अलावा अनुभव ने 100 मीटर दौड़ को 14.21 से. में पूरी कर तीसरा स्थान प्राप्त किया और कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रवि कुमार ने 100 मीटर दौड़ को 13.92 सेकेंड में पूरी कर तीसरा स्थान प्राप्त किया और कांस्य पदक जीता। इसमें फातिमा खातून की बात करें तो वह इससे पहले कई नेशनल और इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं और देश के लिए पदक जीत जीत चुकी हैं। वह इन खिलाड़ियों में सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। रिया सिंह भी कई नेशनल खेलों में पदक जीत चुकी हैं और मेरठ के सूरजकुंड की रहने वाली हैं। छोटी से उम्र में ही उन्होंने कई नेशनल में पदक जीते हैं।

अनमोल की बात करें तो वह डाबका के रहने वाले हैं और दिव्यांग भारतीय क्रिकेट टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं और कई पदक प्राप्त कर चुके हैं। रवि कुमार गंगानगर मवाना रोड के रहने वाले हैं और वहीं गंगानगर में मिट्टी के बर्तनों की दुकान भी चलाते हैं और देश के लिए कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा भी ले चुके हैं। फातिमा खातून कोच विशाल चौधरी से प्रशिक्षण ले रही हैं। अन्य खिलाड़ी यहां कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच गौरव त्यागी से प्रशिक्षण ले रहे हैं। आज रवि और अनुभव 200 मीटर दौड़ में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed