{"_id":"618f78637c5a3203e9687665","slug":"meerut-asaddin-owaisi-rally-canelled-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: असदुद्दीन ओवैसी की रैली को नहीं मिली अनुमति, प्रदेश अध्यक्ष बोले- प्रशासन ने धोखे में रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: असदुद्दीन ओवैसी की रैली को नहीं मिली अनुमति, प्रदेश अध्यक्ष बोले- प्रशासन ने धोखे में रखा
Sat, 13 Nov 2021 02:03 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 13 Nov 2021 02:03 PM IST
सार
मेरठ में आज असदुद्दीन ओवैसी की रैली होनी थी लेकिन प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी। वहीं पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रैली के लिए अनुमति को लेकर जिला प्रशासन ने धोखे में रखा।
विज्ञापन
एआईएमआईएम ) के प्रदेश अध्य्क्ष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के नौचंदी मैदान में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की शनिवार को होने वाली रैली को प्रशासन ने इजाजत नहीं दी। जिससे जिला सहित हैदराबाद से आए पार्टी नेता आग बबूला हो गए। शुक्रवार देर रात नौचंदी थाने में पार्टी नेताओं ने धरना तक दिया, लेकिन रैली को अनुमति नहीं मिली। शनिवार दोपहर पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने प्रेसवार्ता करते हुए प्रशासन के रवैये पर सवाल उठाते हुए पक्षपात करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
शौकत अली ने बताया कि रैली की इजाजत के लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी गई थी। प्रशासन ने अनुमति देने का आश्वासन दिया। जिसमें रैली की तैयारी करने की बात कही थी। पिछले एक महीने से पार्टी नेता रैली की तैयारी में जुटे थे। लेकिन तैयारी पूर्ण होने के बाद शुक्रवार देर रात प्रशासन ने रैली की अनुमति को निरस्त कर दिया। जिसमें रैली की जगह को विवादित बताते हुए रैली को अनुमति न देने का कारण बताया। जबकि 2017 में इसी जगह पर पार्टी की रैली हो चुकी है। रात में नौचंदी थाने में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कई घंटे धरना भी दिया। जिस पर अधिकारियों ने संज्ञान तक नहीं लिया। उन्होंने भाजपा और सपा की रैलियों को लेकर सत्ता पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। कहा, भाजपा व सपा की रैलियों में कई-कई हजार लोग पहुंच रहे हैं। लेकिन हमारी पार्टी को अनुमति देने में भाजपा को परेशानी हो रही है। कहा इसी महीने नवंबर के अंतिम सप्ताह में ओवैसी की रैली मेरठ में ही होगी। इस दौरान एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष चौधरी फईम राजा, महानगर अध्यक्ष हाजी नौशाद, फजल करीब सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
अनुमति मांगी सौ लोगों की, कुर्सियां मंगाई एक हजार
जिलाध्यक्ष चौधरी फईम राजा द्वारा अपर नगर मजिस्ट्रेट से रैली को लेकर सौ लोगों की अनुमति मांगी गई थी। जबकि कार्यक्रम के लिए एक हजार कुर्सियां मंगाई गई थी। चौ. फईम ने बताया कि कुर्सियां बिछने से पहले ही पुलिस ने टेंट उखाड़ दिया।
यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात
एआईएमआईएम नेताओं के खिलाफ थाने में डाला तस्करा
एआईएमआईएम के नेताओं के खिलाफ शनिवार को नौचंदी थाने में पुलिस ने तस्करा डाल दिया। लिखा कि हैदराबाद के पूर्व मेयर माजिद, प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली समेत कई कार्यकर्ता थाने के बाहर धरने पर बैठे थे। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के कार्यक्रम को अनुमति न मिलने पर पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार हंगामा कर दिया था। जिसका पुलिस ने जीडी में तस्करा डाला है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि कार्यक्रम की परमीशन नहीं थी। धरने पर बैठे थे, जिनको समझा बुझाकर शांत कर दिया था। जिसके बाद वह वापस लौट गए थे।