{"_id":"6280e72b4f576e52db3b8f14","slug":"meerut-army-and-forest-department-searched-the-forest-for-three-days-but-leopard-was-not-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: सेना और वन विभाग ने तीन दिन जंगल की खाक छानी पर नहीं मिला तेंदुआ, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सेना और वन विभाग ने तीन दिन जंगल की खाक छानी पर नहीं मिला तेंदुआ, लोगों में दहशत
Sun, 15 May 2022 05:12 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 15 May 2022 05:12 PM IST
सार
मेरठ में सेना और वन विभाग की टीम के खूब तलाश किए जाने के बाद भी तेंदुए का कोई सुराग नहीं लग सका। हाल ही में स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने की बात कही थी।
विज्ञापन
मेरठ न्यूज, यूपी न्यूज, सिटी न्यूज, लेटेस्ट न्यूज,
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में रुड़की रोड पर तेंदुए के घूमने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सेना और वन विभाग की टीम के खूब तलाश किए जाने के बाद भी तेंदुए का कोई सुराग नहीं लग सका। वहीं स्थानीय लोगों में तेंदुए के क्षेत्र में होने की खबर के बाद दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार
शहर रुड़की रोड स्थित छठी वाहिनी पीएसी के पास जंगल में सेना ने तेंदुए कि घूमने की सूचना दी थी। वन विभाग और सेना ने लगातार तीन दिन तक क्षेत्र में तेंदुए की निगरानी की लेकिन उसका कुछ सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले-पूर्वजों की गलती के कारण 1947 में नहीं हुआ पूर्ण आबादी का विभाजन
विज्ञापन
वन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि जंगली बिल्ली के देखे जाने के कारण बहम की स्थिति उत्पन्न हुई है।
जिला वन अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि सूचना मिलते ही तत्काल वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में कांबिंग करने पहुंच गई थी। तीन दिन तक लगातार प्रयास करने के बावजूद पीएसी के पास कहीं पर भी तेंदुआ नहीं मिला है। आसपास के लोगों को तेंदुए से बचाव के भी रास्ते बता दिए गए हैं।